विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गौला में खनन की रफ्तार सुस्त, दस दिन बाद भी सिर्फ दस प्रतिशत गाड़ियां ही नदी में घुसी

By JagranEdited By:
Published: Thu, 19 Nov 2020 01:00 AM (IST)

खनन सत्र शुरू हुए 12 दिन बीत चुके हैं। त्योहार की छुट्टियों भी बीत गई मगर गौला में खनन की रफ्तार अब भी सुस्त है।

गौला में खनन की रफ्तार सुस्त, दस दिन बाद भी सिर्फ दस प्रतिशत गाड़ियां ही नदी में घुसी
गौला में खनन की रफ्तार सुस्त, दस दिन बाद भी सिर्फ दस प्रतिशत गाड़ियां ही नदी में घुसी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : खनन सत्र शुरू हुए 12 दिन बीत चुके हैं। त्योहार की छुट्टियों को छोड़ दिया जाए तो गौला में अब तक दस प्रतिशत वाहन भी प्रवेश नहीं कर सके हैं। 17 नवंबर तक नदी में गाड़ियों ने 5265 चक्कर ही लगाए, जबकि 13 निकासी गेटों पर वाहनों की कुल संख्या 7500 है। उपखनिज निकासी की धीमी रफ्तार के कारण राजस्व जुटाने में भी दिक्कत आ रही है। मंगलवार तक वन निगम ने रायल्टी से एक करोड़ 12 लाख 10 हजार 245 रुपये हासिल किए, जो अन्य सीजन के मुकाबले बेहद कम है।

नवंबर आधा बीतने के बावजूद गौला में वाहनों की संख्या पूरी नहीं हो पा रही। बड़ी संख्या में अब तक वाहनस्वामियों ने गाड़ी रिलीज कराकर पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराया है, जिस वजह से वन निगम लगातार रिन्यूवल की तारीख बढ़ा रहा है। वाहनस्वामियों का कहना है कि सभी गेट एक साथ नहीं खुलने व श्रमिकों की कमी के कारण लोगों ने नदी में गाड़ी नहीं भेजी है। वहीं, वन निगम का कहना है कि उसके स्तर से तैयारियां पूरी हैं। अब श्रमिक भी काम पर लौटने लगे हैं। वाहनस्वामी ही कारोबार में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। केंद्रीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान की सर्वे रिपोर्ट भी अभी आनी है। अगर लक्ष्य ज्यादा मिला तो पूरा उठान करने में भी दिक्कत आएगी।

वन विभाग को मिले 36 लाख

रेंजर गौला आरपी जोशी ने बताया कि वन विभाग को खनन से अब तक 36 लाख 43 हजार 770 रुपये मिले हैं। ट्रांजिंट शुल्क और रोड फीस के जरिये वन विभाग को यह पैसे मिले। रेंजर के मुताबिक, बुधवार को 676 वाहनों ने उपखनिज निकासी की।

गौला के दो गेट और खुले, मगर गाड़ी नहीं पहुंची

वन निगम ने गौला के दो गेट और खोल दिए हैं, मगर पहले दिन यहां एक भी गाड़ी नहीं पहुंची। सात नवंबर से अब तक गौला के सात वाहन और बुग्गी गेट खुल चुके हैं। इंदिरानगर, मोटाहल्दू, देवरामपुर व शांतिपुरी गेट का शुभारंभ होना बाकी है। वहीं, डीएलएम गौला वाइके श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को राजपुरा व आवंला चौकी गेट खोला गया। गुरुवार से गाड़िया निकासी करेंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।