विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mamta Bist Murder Haldwani : पुलिस को भटकाने के लिए बनाया गया चोरी का सीन, योजना बनाकर की गई हत्या

By govind singhEdited By: Skand Shukla
Published: Sun, 06 Nov 2022 07:56 AM (IST)

Mamta Bist Murder Haldwani सिपाही शंकर सिंह बिष्ट का घर कालिका कालोनी में है। गुरुवार सुबह दोनों बच्चे रोजाना की ...और पढ़ें

Mamta Bist Murder Haldwani : पुलिस को शक मर्डर में कम से कम दो लोग शामिल
Mamta Bist Murder Haldwani : पुलिस को शक मर्डर में कम से कम दो लोग शामिल

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Mamta Bist Murder Haldwani : मुखानी थाना क्षेत्र की कालिका कालोनी में रहने वाले सिपाही शंकर बिष्ट की पत्नी ममता की हत्या अचानक आवेश में आकर नहीं बल्कि योजना बनाकर की गई थी। घर को खंगालकर इस तरह की स्थिति पैदा की गई कि जैसे चोरी के इरादे से घुसे लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा।

लेकिन अब तक की गई जांच के आधार पर पुलिस मान रही है कि हत्यारे ने भटकाने के लिए घर को खंगाला होगा। यानी मुख्य उद्देश्य ममता को मौत के घाट उतारना ही था। मर्डर में कम से कम दो लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों की माने तो एक व्यक्ति पैसों के लालच में इस कांड में शामिल हो, इस लाइन पर भी जांच की जा रही है।

बाजपुर थाना क्षेत्र की बन्नाखेड़ा चौकी में तैनात सिपाही शंकर सिंह बिष्ट का घर कालिका कालोनी में है। गुरुवार सुबह दोनों बच्चे रोजाना की तरह स्कूल गए थे। जबकि शंकर ड्यूटी पर था। जबकि ममता घर में अकेली थी। दोपहर में बच्चों के घर लौटने के पर ममता की हत्या का पता चला। शव किचन के अंदर पड़ा मिला। सिर पर किसी हथौड़ानुमा हथियार से वार किया गया था।

इस घटना के बाद पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की तो श्रमिकों से लेकर ठेकेदार तक भी जांच के दायरे में आए। इसके अलावा कुछ नंबरों को सर्विलांस पर लगाने के साथ काल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

शहर की सभी मुख्य सड़कों के सीसीटीवी खंगाल पुलिस संदिग्धों की लोकेशन भी मिलाने में जुटी है। वहीं, अब तक हुई जांच में यह तथ्य सामने आ रहा है कि घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। हत्यारे ने अलमारी व घर को खंगाल यह दृश्य पैदा करने की कोशिश भी की है कि चोरी के दौरान मर्डर किया गया है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि महिला की हत्या को लेकर अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है। पर्याप्त साक्ष्य जुटाने का प्रयास है। 2-3 दिन के अंदर घटना का पर्दाफाश हो सकता है। घटना सुनियोजित थी। पहला उद्देश्य महिला की हत्या करना ही था।

खुद को बचाने की कोशिश की

रसोई के अंदर ममता का शव फ्रिज से सटा हुआ मिला था। उसके सिर पर चोट थी। एसएसपी पंकज भट्ट के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला के हाथ में भी चोट है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जब हथौड़ानुमा हथियार से कातिल ने वार करना शुरू किया तो ममता ने उसे रोकने की कोशिश भी की होगी।

यह भी पढें

लूट के लिए हुआ कत्ल तो ज्वेलरी क्यों नहीं ले गए बदमाश, हल्द्वानी में वारदात के पीछे कई सवाल 

सब कुछ ले जाते... मेरी ममता को क्यों मारा, बिलखते सिपाही को सांत्वना देते रहे साथी 

डीआइजी-एसएसपी का दावा, जल्द हत्यारा गिरफ्त में होगा, घर में चोरी भी हुई थी