यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ममता बिष्ट हत्याकांड : डीआइजी-एसएसपी का दावा, जल्द हत्यारा गिरफ्त में होगा, घर में चोरी भी हुई थी
Mamta Bisht murder case in Haldwani पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड की जांच में जुटी टीम हर एंगल ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Mamta Bisht murder case in Haldwani : ममता बिष्ट हत्याकांड को लेकर पुलिस कई एंगल से जांच में जुटी है। संदिग्धों की काॅल डिटेल खंगालने के साथ कुछ नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है। रिहायशी काॅलोनी में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने से पुलिस मुख्य प्वाइंट पर लगे कैमरों से भी सुराग तलाश रही है। हत्यारे को लेकर पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग भी लगे हैं। यही वजह है कि डीआइजी डाॅ. नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट दोनों का कहना है कि जल्द घटना से पर्दा उठ जाएगा।
.jpg)
घर में अकेली थी ममता
बाजपुर की बन्नाखेड़ा चौकी में तैलात सिपाही शंकर सिंह बिष्ट का घर मुखानी थाना क्षेत्र की कालिका काॅलोनी में पड़ता है। गुरुवार को शंकर ड्यूटी पर था। घर पर पत्नी ममता अकेली थीं। बेटे कपिल व बेटी रिया स्कूल गए थे। इस बीच किसी ने घर में घुस हथौड़ीनुमा हथियार से ममता की हत्या कर दी। बच्चों के घर लौटने पर घटना का पता चला।
पुलिस का ये दावा
दिनदहाड़े महिला की हत्या की सूचना मिलने पर एसपी, सीओ समेत अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। पड़ोसियों से लेकर स्वजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई। जांच की सुई पास में काम करने वाले मजदूरों से लेकर ठेकेदार तक पर घूमी। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड की जांच में जुटी टीम हर एंगल को खंगालने में जुटी है। जल्द हत्यारा पुलिस गिरफ्त में होगा।
प्राथमिकी दर्ज, चोरी का भी जिक्र
मृतका के पति शंकर की तहरीर पर शुक्रवार को मुखानी थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। तहरीर में घर से गहने और नकदी चोरी होने का जिक्र भी है। सिपाही के अनुसार दो तोले का गलोबंद, दो तोले के कान के झुमके, सोने का मंगलसूत्र के अलावा अलमारी से तीन हजार रुपये भी गायब है।
ममता बिष्ट हत्याकांड की जांच को लेकर पुलिस टीमें जुटी है। जल्द इस मामले का पर्दाफाश कर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-पंकज भट्ट, एसएसपी
(1).jpg)
ममता की हत्या से उठे सवाल
- लाश किचन में मिली। ममता पहले से किचन में थी या किसी परिचित के आने पर पानी-चाय लेने गई?
- पड़ोस में काम करने वाले मजदूर घटना के बाद से गायब क्यों? कहीं उन्होंने किसी पुराने चेहरे को देखा था?
- चोरी के दौरान ममता के देख लेन पर उसे मारा गया या फिर हत्या करने के बाद घर को खंगाला गया होगा?
- घर के बाहर किसी गाड़ी को खड़े होते नहीं देखा गया। गली में पैदल दाखिल होकर हत्यारा घर में घुसा होगा?
- दिनदहाड़े घर में घुस महिला की हत्या और कमरों व अलमारी खंगालने में कितने लोग शामिल रहे होंगे?
- शंकर ड्यूटी, बच्चे स्कूल और घर में कोई रिश्तेदार भी नहीं। ममता के अकेले होने की सटीक जानकारी कैसे?
यह भी पढ़ें :
