विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नैनीताल में मस्जिद के लॉउडस्पीकर की साउंड घटाई

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 09 Jul 2018 03:56 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 04:59 PM (IST)

नैनीताल शहर के धार्मिक स्थलों में लगे लाउडस्पीकर में पांच डेसीबल से अधिक की साउंड आने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। ...और पढ़ें

नैनीताल में मस्जिद के लॉउडस्पीकर की साउंड घटाई
नैनीताल में मस्जिद के लॉउडस्पीकर की साउंड घटाई

नैनीताल, [जेएनएन]: नैनीताल हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में शहर के धार्मिक स्थलों में लगे लाउडस्पीकर में पांच डेसीबल से अधिक की साउंड आने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। अलबत्ता पुलिस की ओर से आयोजित सर्वधर्म सम्मेलन में हर धर्म के प्रतिनिधियों ने कोर्ट के आदेश के अनुपालन पर सहमति दे दी है। इस पर स्थानीय मस्जिद ने रविवार को ही साउंड की तीव्रता कम कर दी।

रविवार को पुलिस की ओर से मस्जिद के इमाम, आर्य समाज और गुरुसिंघ सभा के पदाधिकारियों के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों से जुड़े लोगों से  संपर्क साधा गया। रविवार को एसपी सिटी हरीश सती, सीओ सिटी विजय थापा, कोतवाल विपिन पंत ने सर्वधर्म सम्मेलन में हाई कोर्ट के आदेश की जानकारी दी। साथ ही आदेश के क्रियान्वयन में सहयोग की अपेक्षा की।

उन्होंने कहा कि अदालत का आदेश का अनुपालन पुलिस के साथ ही हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सदर अंजुमन इस्लामिया मो. फारुख ने बताया कि सर्वधर्म सम्मेलन के बाद  लाउउस्पीकर की आवाज कम करने पर सभी धर्मों में सहमति बनी है। मस्जिद के लाउडस्पीकर की आवाज कम कर दी गई है। अब आवाज बाजार तक भी सुनाई नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें: हार्इ कोर्ट का आदेश, जीवन रक्षक दवाइयां दी जाए मुफ्त

यह भी पढ़ें: गोमुख की हर तीन माह में हाईकोर्ट में पेश करनी होगी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: अब इंसानों की तरह जानवरों को मिलेंगे कानूनी अधिकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।