विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाईवे के किनारे काउंटर लगाकर बेच रहे थे शराब, आबकारी इंस्पेक्टर को देख हुए फरार

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 04 Feb 2019 11:19 AM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 07:44 PM (IST)

कमलुवागांजा हाईवे पर एक काउंटर लगाकर देसी शराब बेची जा रही थी। बाजपुर के लिए निकल रहे आबकारी इंस्पेक्टर की ...और पढ़ें

हाईवे के किनारे काउंटर लगाकर बेच रहे थे शराब, आबकारी इंस्पेक्टर को देख हुए फरार
हाईवे के किनारे काउंटर लगाकर बेच रहे थे शराब, आबकारी इंस्पेक्टर को देख हुए फरार

हल्द्वानी, जेएनएन : कमलुवागांजा के पास मुख्य मार्ग पर एक काउंटर लगाकर देसी शराब बेची जा रही थी। बाजपुर के लिए निकल रहे आबकारी इंस्पेक्टर की नजर पड़ने पर उन्होंने गाड़ी रोकी तो वहां मौजूद लोग फरार हो गए। कांउटर के अंदर से सात पेटी देसी शराब की बरामद हुई हैं। पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी है। वहीं, हाईवे पर सड़क से सटाकर खुलेआम शराब बिकने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
आबकारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह बिष्ट रविवार दोपहर कार से बाजपुर को निकल रहे थे। इस बीच कमलुवागांजा व लामाचौड़ के बीच स्थित पार्थ सारथी बैंक्वेट हॉल से दस मीटर दूरी पर लोहे के बड़े काउंटर पर भीड़ लगी हुई थी। एक व्यक्ति के हाथ में शराब के पव्वे देख वह गाड़ी से नीचे उतर गए। जैसे ही वह काउंटर की तरफ बढ़े। वहां मौजूद लोग फरार हो गए। वहीं, काउंटर की दराजें चेक करने पर अंदर से देसी शराब की सात पेटियां बरामद हुई। जिन्हें कब्जे में लिया गया। आबकारी इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपितों की धरपकड़ को टीम दबिश दे रही है। वहीं, मुख्य मार्ग पर खुलेआम दिन में शराब की बिक्री होने से पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : आरपीएफ की परीक्षा देने पहुंचे अभ्य‍र्थी को गार्डों ने बेरहमी से पीटा, जानिए कारण

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।