विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुद्रपुर में प्रदेश सरकार पर बरसीं नेता प्रतिपक्ष, बोलीं-लालटेन लेकर ढूंढेंगे भाजपा का विकास

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 20 Feb 2020 04:55 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 09:35 AM (IST)

प्रदेश में भाजपा सरकार के तीन साल पूरे हो चुके हैं लेकिन विकास धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। ...और पढ़ें

रुद्रपुर में प्रदेश सरकार पर बरसीं नेता प्रतिपक्ष, बोलीं-लालटेन लेकर ढूंढेंगे भाजपा का विकास
रुद्रपुर में प्रदेश सरकार पर बरसीं नेता प्रतिपक्ष, बोलीं-लालटेन लेकर ढूंढेंगे भाजपा का विकास

रुद्रपुर, जेएनएन : प्रदेश में भाजपा सरकार के तीन साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन विकास धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। भाजपा के विकास कार्यों काे खोजने के लिए कांग्रेस अब लालटेन का सहारा लेगी। लालटेन जलाकर भाजपा सरकार का विकास कार्य खाेजा जाएग। यह बातें गुरुवार को कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।

26 मार्च को हल्‍द्वानी में निकाला जाएगा विराट पैदल मार्च

उन्‍होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। कानून व्‍यवस्‍था कमजोर पड़ चुकी है, प्रशासन लचर, बेरोजगारी के खिलाफ आगामी 26 तारीख को कांग्रेस पार्टी के बैनर तले हल्द्वानी में विराट पैदल मार्च किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर के हज़ारों कार्यकर्ता व पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में आम जनमानस की सहभागिता होगी। कांग्रेस पदाधिकरियों व आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता से आह्वाहन करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से महंगाई चरम पर पहुंच गई है।

भाजपा सरकार में आम जनता महंगाई से त्रस्‍त

आम जनता बढ़ती महंगाई से त्रस्त हैं। गैस सिलेंडर तक के दाम आसमान छू रहे हैं। शहर हो या गाँव, विकास कार्य ठप पड़े हैं। पूरे प्रदेश में प्रशासनिक अफसर सत्ता को संचालित कर रहे हैं। प्रदेश में हज़ारों नौकरियों का बेगलाग होने के बावजूद नई नौकरियां नहीं निकली जा रही हैं। इस महारैली में 20000 से ज्यादा जनता का जनसमूह सड़कों पर उतरेगा। इसके लिए हमें जिम्मेवारी लेकर गंभीरता दिखानी होगी।

यह भी पढ़ें : फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का पेपर लीक होने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें : 22 फरवरी से सात मार्च तक बंद रहेगी नैनीताल रोड, भवाली होकर नैनीताल निकलेंगी गाडिय़ां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।