Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand News: स्टेट हाईवे के अस्तित्व पर मंडराया संकट, कनवाडी की पहाड़ी दरकने से बिगड़ने लगे हालात

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 04:56 PM (IST)

    नैनीताल-अल्मोड़ा हाईवे पर भूस्खलन से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कनवाड़ी पहाड़ी के दरकने से खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर खतरा बढ़ गया है। यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। लोनिवि मलबा हटाने में जुटा है और पहाड़ी के उपचार का प्रस्ताव भेजेगा। स्थानीय लोगों ने पहाड़ी के उपचार की मांग की है ताकि भविष्य में किसी बड़े खतरे से बचा जा सके।

    Hero Image
    खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर दरक रही कनवाडी़ की पहाड़ी के नीचे से आवाजाही करते वाहन। जागरण

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। कुमाऊं की लाइफ लाइन अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर आवाजाही ठप होने से विकल्प के तौर पर इस्तेमाल होने वाले खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर कनवाड़ी की पहाड़ी से हुए भूस्खलन ने मुसीबत बढ़ा दी है। पहाड़ी से भूस्खलन के बाद अब खतरा दोगुना बढ़ गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ी के खतरनाक रुप अख्तियार कर लेने से यात्री व पर्यटक जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीप चंद्र पांडे के अनुसार मलबा हटाने को लोडर मशीन तैनात की गई है। पहाड़ी के उपचार को भी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

    खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर भुजान के समीप कनवाडी़ की पहाड़ी दरकने से हालात बिगड़ गए हैं। कुछ वर्ष पूर्व कालिका मोड़ के समीप पहाड़ी से हुए भूस्खलन ने स्थित बद से बद्तर कर दी थी।

    सरकार ने 13 करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से पहाड़ी व स्टेट हाईवे की बुनियाद में सुरक्षात्मक कार्य करवा बामुश्किल हालातों में सुधार किया पर पांच वर्ष पूर्व मूसलाधार बारिश के बाद उफान में कोसी नदी के उफान ने स्टेट हाईवे की बुनियाद को तहस नहस कर डाला।

    अभी नुकसान की भरभाई भी नहीं हो सकी थी की अब बीते शुक्रवार को भुजान क्षेत्र के समीप पहाड़ी से हुए भूस्खलन ने चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि समय रहते दरक रही पहाड़ी के उपचार को ठोस उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में पहाड़ी का स्वरुप बिगड़ सकता है, जिससे स्टेट हाईवे पर भी आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

    स्टेट हाईवे पर यात्री व पर्यटकों के साथ ही भारतीय सेना के वाहन भी आवाजाही करते हैं। ऐसे में हाईवे पर दरक रही पहाड़ी का उपचार जरुरी है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा के अनुसार यदि लापरवाह रवैया अपनाया गया तो भविष्य में बड़ा संकट सामने आ सकता है।

    व्यापार मंडल अध्यक्ष पातली आंनद सिंह नेगी ने भी बिगड़ते हालातों पर चिंता जताई है। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति उपाध्यक्ष शिवराज सिंह बिष्ट, संजय सिंह, दीपक सिंह, मनोज सिंह बिष्ट, बिशन सिंह जंतवाल, विवेक पंत, देवेश कांडपाल आदि ने पहाड़ी से लगातार बढ़ रहे खतरे को टालने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग उठाई है।

    अधिशासी अभियंता दीप चंद्र पांडे के अनुसार पहाड़ी के उपचार व सुरक्षित आवाजाही को प्रस्ताव तैयार को उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।