Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Landslide In Nainital : नैनीताल में भारी भूस्खलन, दो मकानों पर भरभरा कर गिरा मलबा

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 23 Jul 2022 09:01 PM (IST)

    Landslide In Nainital नैनीताल में भूस्खलन से फिर खतरा पैदा हो गया है। सरोवर नगरी के अतिसंवेदनशील सात नंबर क्षेत्र के ओकलॉज में भारी भूस्खलन से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि एक दर्जन से अधिक मकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है।

    Hero Image
    Landslide In Nainital : नैनीताल के ओकलाज में हुआ भूस्खलन। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, नैनीताल : Landslide In Nainital : नैनीताल में भारी भूस्खलन से फिर खतरा पैदा हो गया है। अतिसंवेदनशील सात नंबर क्षेत्र के ओकलॉज में दो आवासीय मकानों पर भराभरा कर मलबा और पेड़ गिर गया। जिससे दोनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए। भूस्ख्लन से क्षेत्र के कई इलाकों को खतरा हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन

    नैनीताल में शनिवार दोपहर करीब एक घंटे मूसलाधार बारिश हुई। तीन बजे बारिश थमी तो साढ़े तीन बजे सात नंबर नई बस्ती से स्नोव्यू को जाने वाली सड़क पर पहाड़ी का करीब 50 मीटर दायरा दरक गया। मलबे के साथ पेड़ भी जड़ से उखड़ गए।

    नैनीताल भूस्खलन में इनके मकान क्षतिग्रस्त

    भूस्खलन में की चपेट में आने से दीवान सिंह व बची सिंह के मकान का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। एक मकान की रेलिंग टूट गई तो दूसरे की छत क्षतिग्रस्त हो गई। क्षेत्रवासी गौरीशंकर समेत सभासद पुष्कर बोरा ने प्रशासन को सूचना दी।

    एक दर्जन से अधि मकानों को पैदा हुआ खतरा

    Landslide In Nainital : पटवारी जगदीश चंद्र ने बताया कि भूस्खलन से सड़क के ऊपर व सड़क के नीचे करीब एक दर्जन मकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है। सड़क के ऊपर के एक बांज व चार सुरई के पेड़ भी खतरे के जद में आ एगहै।

    मलबा और पेड़ हटाने के लिए एसडीएम को सौंपेंगे रिपोर्ट

    भूस्खलन की रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी। उधर क्षेत्रवासी शिक्षक गणेश लोहनी ने बताया कि भूस्खलन लगातार हो रहा है और पत्थर गिर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द पेड़ व मलबा हटाने का अनुरोध किया है।

    बालियानाला पहड़ी पर बना रहता है खतरा

    नैनीताल में बलियानाला पहाड़ी पर भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। खतरे की आशंका को देखते हुए पालिका ने कई परिवारों को नोटिस भी जारी कर दिया है। ठंडी सड़क पर भी रह रह गया भूस्खलन होता रहा है।

    यह भी पढ़ें : भूस्खलन प्रभावित बलियानाला प्रभावितों को 26 साल से नोटिस थमा रही पालिका