Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lal Singh Chaddha And Raksha Bandhan collection : हल्द्वानी में लाल सिंह चड्ढा व रक्षाबंधन को मिल रहे बराबर दर्शक

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Fri, 12 Aug 2022 05:49 PM (IST)

    Lal Singh Chaddha And Raksha Bandhan collection हल्‍द्वानी के थियेटर्स में रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले रिलीज हिंदी फीचर फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha) व रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) को बराबर दर्शक मिल रहे हैं।

    Hero Image
    Lal Singh Chaddha And Raksha Bandhan collection : हल्द्वानी में लाल सिंह चड्ढा व रक्षाबंधन को मिल रहे बराबर दर्शक

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Lal Singh Chaddha And Raksha Bandhan collection : हल्‍द्वानी के थियेटर्स में रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले रिलीज हिंदी फीचर फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chaddha) व रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) को बराबर दर्शक मिल रहे हैं। शहर के मल्टीप्लेक्स कार्निवाल सिनेमा हाल (carnival cinema Haldwani) में तीन स्क्रीन हैं। दिनभर में 17 शो दिखाए जा रहे हैं। नौ शो रक्षाबंधन के चल रहे हैं, जबकि आठ शो लाल सिंह चड्ढा के चल रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिनेमा हाल के प्रबंधक अतुल जोशी ने बताया कि इस सप्ताह 18 अगस्त तक यही शेड्यूल चलना है। यहां एक स्क्रीन पर 383 की क्षमता है। इस तरह दोनों फिल्मों को मिलाकर दिनभर में साढ़े छह हजार दर्शक मिल रहे हैं। शुक्रवार को लाल सिंह चड्ढा को लेकर रुझान थोड़ा कम रहा।

    प्रेम सिनेमा हाल (Prem cinema Haldwani) में एक स्क्रीन है। यहां रक्षाबंधन चल रही हैं। शुक्रवार को चार शो में दो हजार से अधिक लोगों ने फिल्म का मजा लिया। प्रेम सिनेमा के प्रबंधक निहार अग्रवाल ने बताया कि फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लक्ष्मी सिनेमा हाल में भी एक ही स्क्रीन है। यहां तीन शो लाल सिंह चड्ढा के नाम हैं, जबकि तीन में रक्षाबंधन दिखाई जा रही है। दोनों को बराबर देखा जा रहा है।

    छह शो में यहां एक हजार दर्शक आजादी के अमृत महोत्सव के बीच फिल्म का मजा ले रहे हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में चर्चा है। खासकर लीड करेक्टर को काफी सराहा जा रहा है। भूल भूलैया के बाद दोनों ही फिल्में कमाल कर रही हैं। अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है।

    दोनों ही फिल्मों का बायकाट हुआ ट्रेंड

    चार साल बाद स्क्रीन पर आई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई थीं। यूजर्स ने जहां आमिर पर उनकी फिल्मों में हिंदू धर्म काेे विवादित तरीके से दिखाने को लेकर बायकाट शुरू किया वहीं अक्षय की फिल्म का भी कुछ कारणों से बायकाट ट्रेंड कराना शुरू कर दिया। हालांकि दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner