Kathgodam Moradabad train canceled : काठगोदाम-मुरादाबाद ट्रेन 12 जून तक निरस्त
ट्रेन यात्रियों के लिए बुरी खबर है। काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष ट्रेन को 12 जून तक निरस्त कर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है।

जागरण संंवाददाता, हल्द्वानी: ट्रेन यात्रियों के लिए बुरी खबर है। काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष ट्रेन को 12 जून तक निरस्त कर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है।
काठगोदाम से तीन से 12 जून को चलने वाली 05331 काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। लखनऊ जंक्शन से चलने वाली ट्रेन 22454 भी तीन से 12 जून तक निरस्त रहेगी। उन्होंने यात्रियों से सहयोग की अपील की है।
मुंबई-काठगोदाम ट्रेन के फेरे बढ़े
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने चार ट्रेनों का फेरे बढ़ा दिए हैं। इसमें मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन भी शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन का संचालन 15 जून तक होगा था। इसका संचालन 22 व 29 जून को दो अतिरिक्त फेरों के साथ होगा।
इसी तरह ब्रांदा टर्मिनस-इज्जतनगर द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 17 जून तक था। अब 19, 24 व 26 जून तक तीन अतिरिक्त फेरों के साथ होगा। मुंबई सेंट्रल-बनारस विशेष ट्रेन का संचालन 15 जून से बढ़ाकर 22 व 29 जून को दो अतिरिक्त फेरों के लिए किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।