यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Forest Fire: नहीं थम रही जंगल में आग की घटना, अब भी धधक रहे कर्कोटक के जंगल; काबू पाने में जुटी वन विभाग की टीम
Uttarakhand Forest Fire उत्तराखंड में जंगल की आग भयावह हो गई है। शुष्क मौसम के चलते तेजी से फैल रही ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भीमताल। Karkotak Forest Burnt: ग्राम पंचायत पांडेगांव की चोटी पर स्थित कर्कोटक के जंगल में शनिवार की देर शाम तक आग लगी रही। आग से पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा है। समाजसेवी पूरन बृजवासी ने जंगल में आग लगने की सूचना वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी को दी।
बृजवासी ने बताया कि आग से वन संपदा को नुकसान हुआ है। वन विभाग की टीम जंगल में लगी आग को बुझाने में लगी रही। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
भयावह हो गई है जंगल की आग
उत्तराखंड में जंगल की आग भयावह हो गई है। शुष्क मौसम के चलते तेजी से फैल रही आग काल बन रही है। 24 घंटे के भीतर प्रदेश में आग की 70 से अधिक नई घटनाएं हुईं जिनमें करीब 75 हेक्टेयर वन क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा है।
वहीं नैनीताल जिले में 10 से अधिक जगहों पर जंगलों में आग की घटना सामने आई। जबकि दोपहर चार बजे तक उत्तराखंड में 74.57 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ चुका था। वहीं गौलापार के दानीबंगर में ग्रामीणों को जुटाने के लिए वन विभाग को कठपुतली डांस का सहारा लेना पड़ा। अब राज्य में कुल आंकड़ा 1085 हेक्टेयर के पार पहुंच चुका है।
