विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाई दूज पर कैंची धाम में वाहनों की नो एंट्री, शटल से पहुंचेंगे श्रद्धालु

Published: Wed, 11 Nov 2026 02:25 PM (IST)

भाई दूज पर कैंची धाम, भवाली और भीमताल में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। भाई दूज के अवकाश पर बुधवार को कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है।

कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं को निजी वाहन निर्धारित पार्किंग पर खड़े कर शटल सेवा से मंदिर तक पहुंचना होगा।

सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक रूट डायवर्जन

पुलिस के अनुसार सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बसों और चारपहिया वाहनों के लिए सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

पुलिस ने कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया वाहनों के साथ पीली नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों से निर्धारित पार्किंग, शटल सेवा और डायवर्जन का पालन करने की अपील की गई है।

ये रहेगा यातायात प्लान

  • अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन लमगड़ा, धनाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए जाएंगे।
  • हल्द्वानी-काठगोदाम से पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन खुटानी बैंड, भीमताल, धारी और धनाचूली बैंड के रास्ते भेजे जाएंगे।
  • काठगोदाम से रानीखेत की ओर जाने वाले वाहन खुटानी बैंड से मुक्तेश्वर और रामगढ़ मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।
  • कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु और भीमताल की ओर से आने वाले निजी वाहन विकास भवन पार्किंग में खड़े होंगे।
  • ज्योलीकोट, गेठिया और नैनीताल मार्ग से आने वाले वाहन भवाली सैनेटोरियम पार्किंग पर पार्क होंगे। दोनों स्थानों से शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।
  • खैरना, गरमपानी और बेतालघाट जाने वाले स्थानीय वाहन और भीमताल, नैनीताल और ज्योलीकोट की ओर से आने वाले वाहन दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग से जा सकेंगे।
  • भीमताल से अल्मोड़ा, रानीखेत और कैंची धाम को जाने वाले वाहन नैनी बैंड प्रथम से सैनेटोरियम बाईपास होते हुए शिप्रा पुल भवाली पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें- कैंची धाम में जाम से मिलेगी मुक्ति, बाईपास में 21.81 करोड़ से बनेगी 10.5 किमी सड़क

यह भी पढ़ें- नैनीताल पुलिस ने वीकेंड पर बदला कैंची धाम का रूट प्लान, भारी वाहनों पर रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।