विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैंची धाम में जाम से मिलेगी मुक्ति, बाईपास में 21.81 करोड़ से बनेगी 10.5 किमी सड़क

Published: Sun, 01 Nov 2026 01:47 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2026 01:53 PM (IST)

कैंची धाम बाईपास का रुका हुआ निर्माण अब केंद्रीय स्वीकृति और 21.81 करोड़ रुपये के बजट के साथ फिर से शुरू होगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। भवाली सेनेटोरियम से बन रहे कैंची धाम बाईपास का काम अंतिम चरण में रुक गया था। वन भूमि संबंधित पेंच की वजह से कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था, लेकिन केंद्रीय स्वीकृति मिल गई है।

साथ ही शासन की व्यय वित्त समिति से करीब 21.81 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी मिल गई है। हालांकि अभी धनराशि की स्वीकृति का शासनादेश आना शेष है, मगर प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद लगभग 10.5 किलोमीटर सड़क के काम को रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी है।

सड़क के काम को रफ्तार मिलने की उम्मीद

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बीते दिनों हुई बैठक में धनराशि पर मुहर लगने की जानकारी दी है। डीएम रयाल ने बताया कि शासनादेश प्राप्त होने की प्रतीक्षा की जा रही है। पत्र मिलते ही टेंडर प्रक्रिया करवाई जाएगी और उसके बाद काम प्रारंभ करा दिया जाएगा।

बिटुमेन के साथ सुरक्षात्मक कार्य करवाए जाएंगे। इधर, करीब 23 किमी सड़क का निर्माण पूरा होने से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों का सफर काफी आसान हो जाएगा।

उन्हें भवाली और कैंची धाम क्षेत्र के जाम से मुक्ति मिलेगी। मार्ग बनने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोग ज्योलीकोट से होते हुए भवाली सेनेटोरियम से बाईपास के जरिए सीधा अल्मोड़ा रोड पर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें- कैंची धाम बाईपास और कुंभ के लिए धामी सरकार ने खोला पिटारा, 755 करोड़ के पांच बड़े प्रस्ताव मंजूर

यह भी पढ़ें- कैंची धाम में वीकेंड पर प्राइवेट और भारी वाहनों पर प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया डायवर्जन प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।