विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल पुलिस ने वीकेंड पर बदला कैंची धाम का रूट प्लान, भारी वाहनों पर रोक

Published: Sat, 31 Oct 2026 09:05 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2026 09:11 AM (IST)

नैनीताल पुलिस ने वीकेंड और अवकाश के कारण कैंची धाम, भवाली और भीमताल में संभावित भीड़ को देखते हुए 31 ...और पढ़ें

कैंची धाम. File Photo

कैंची धाम. File Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। वीकेंड और अवकाश के चलते कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है।

31 अक्टूबर और एक नवंबर को यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें जिले की सीमा पर ही रोका जाएगा।

बसों और चौपहिया वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू

सुबह पांच से रात आठ बजे तक बसों और चौपहिया वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा। अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले वाहन लमगड़ा, धनाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए जाएंगे। वहीं मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों को भीमताल, खुटानी बैंड, धारी और धनाचूली बैंड के रास्ते भेजा जाएगा।

काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहन खुटानी बैंड से मुक्तेश्वर और रामगढ़ होकर जाएंगे। कैंची धाम आने वाले निजी वाहन भीमताल स्थित विकास भवन पार्किंग और ज्योलीकोट-गेठिया-नैनीताल मार्ग से आने वाले वाहन भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में खड़े होंगे। यहां से श्रद्धालु शटल सेवा से मंदिर तक पहुंचेंगे।

कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। भीमताल, नैनीताल और ज्योलीकोट से खैरना, गरमपानी व बेतालघाट जाने वाले स्थानीय वाहन दूनीखाल-रातीघाट मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे। पुलिस ने पर्यटकों और आमजन से निर्धारित रूट, पार्किंग और शटल व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- कैंची धाम बाईपास और कुंभ के लिए धामी सरकार ने खोला पिटारा, 755 करोड़ के पांच बड़े प्रस्ताव मंजूर

यह भी पढ़ें- कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।