विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैंची धाम में श्रद्धालुओं पर हमला, मामूली बात पर चले लाठी-डंडे... एक श्रद्धालु का सिर फटा

Published: Sun, 04 Oct 2026 08:34 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2026 08:43 AM (IST)

कैंची धाम में दर्शन करने आए गुरुग्राम के दो श्रद्धालुओं और कुछ लोगों के बीच मामूली बात पर मारपीट हो ...और पढ़ें

मामूली बात लेकर हुई कहासुनी में चले लाठी-डंडे

मामूली बात लेकर हुई कहासुनी में चले लाठी-डंडे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, भवाली। गुड़गांव से कैंची धाम में नीब करौरी महाराज के दर्शन को आए 2 श्रद्धालुओं की किसी बात को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट में एक पक्ष के 6 लोगों ने गुड़गांव निवासी संदीप कुमार उम्र 27 पुत्र मनोज कुमार सिन्हा और अभिमन्यु गुप्ता उम्र 26 पुत्र राम रुप गुप्ता निवासी गुड़गांव को बुरी तरह पीट दिया। जिसमें संदीप कुमार के सिर फट गया। वह लहूलुहान हो गया। जिसे देख एक पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- कैंची धाम में उमड़ी 'हनुमान अंश' की भीड़, गेट से हाईवे तक खचाखच लोग... तिल रखने तक की जगह नहीं

लोहे की रॉड और डंडों से हमला

घायल हालत में संदीप और उसका दोस्त अभिमन्यु भवाली सीएचसी पहुंचे। जहा चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घायलों ने बताया कि कैंची धाम के पास मामूली बात को लेकर पांच से छह लोगों ने उन पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। जिससे वह घायल हो गए।

डॉ रमेश कुमार ने बताया कि घायल संदीप कुमार के सिर पर गम्भीर घाव होने की वजह से 5 टांके लगाए गए हैं। वहीं अभिमन्यु को भी प्राथमिक उपचार दिया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- कैंची धाम में जाम से हाहाकार, थमे पहिए... भूखे-प्यासे घटों वाहनों में कैद हजारों श्रद्धालु और पर्यटक