कैंची धाम दर्शन को आए थे यूपी के पांच श्रद्धालु, खाई में गिरी कार... एक की मौत और चार घायल
भवाली-कैंची धाम मार्ग पर बरेली से आए पांच श्रद्धालुओं की कार देर रात गहरी खाई में गिर गई। हादसे में ...और पढ़ें

श्रद्धालुओं की कार बुधवार की देर रात गहरी खाई में गिर गई। जागरण
HighLights
भवाली-कैंची धाम मार्ग पर देर रात हुआ दर्दनाक हादसा
बरेली से कैंची धाम दर्शन को आए थे पांच श्रद्धालु
एक की मौत, चार घायल; पुलिस-एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
संवाद सहयोगी, भवाली। भवाली-कैंची धाम मार्ग पर जंगलात बैरियर के पास बरेली से कैंची धाम दर्शन के लिए आए 5 श्रद्धालुओं की कार बुधवार की देर रात गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि चार श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर खाई से निकाला। व सीएचसी भवाली पहुचाया। जहां गुरुवार को मृतक के पोस्टमार्टम की कार्रवाही चल रही है।
कैंची धाम दर्शन को आए थे पांच श्रद्धालु
पुलिस जानकारी के अनुसार संदीप शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी मनकापुर थाना भुता बरेली व अनुज तिवारी उम्र 29 पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी निवासी शेखरपुर बरेली (वाहन चालक), शनी उम्र 23 पुत्र तेजराम निवासी मनाकपुर भुता बरेली, रवि पुत्र दिवेश मौर्य और संचित तिवारी उम्र 23 पुत्र डॉ रत्न नारायण तिवारी ग्राम शेखरपुर भुता बरेली, बुधवार देर रात कैंची धाम दर्शन को आए थे।
तभी जंगलात क्रैश बैरियर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। जिन्होंने पांचों को खाई से बाहर निकालकर सीएचसी भवाली पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने संदीप शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि रात 1 बजे वाहन गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर घायलों को रेस्क्यू किया। जिनमें एक की मौत हो गई थी। वहीं 4 अन्य घायल हुए हैं। मृतक के पंचनामे की कार्रवाही की जा रही है। प्रथम दृष्टया ओवरस्पीड हादसे का कारण प्रतीत हो रही है।
यह भी पढ़ें- भाई दूज पर हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ननिहाल जा रहे मासूम को वाहन ने कुचला, मौत
यह भी पढ़ें- छठ की तैयारी के बीच सारण में बड़ा हादसा, चूल्हे के लिए मिट्टी निकालने गए दो बच्चों की मौत; गांव में पसरा मातम