भाई दूज पर हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: ननिहाल जा रहे मासूम को वाहन ने कुचला, मौत
भाई दूज पर ननिहाल जा रहे एक मासूम बच्चे को हरिद्वार में एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, श्यामपुर (हरिद्वार) । भाई दूज पर परिवार के साथ बाइक पर सवार होकर ननिहाल जा रहे मासूम को वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता-पिता और भाई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। श्यामपुर कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार, गाजीवाली निवासी अंकित कुमार मंगलवार शाम पत्नी माया, दो बेटों चिराग (तीन वर्ष) और ध्यान (एक वर्ष) के साथ उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावली स्थित ससुराल जा रहे थे।
हाईवे पर रसियाबड़ के पास सिंगल रोड पर पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे चारों सड़क पर गिर गए। चिराग उछलकर दूर जा गिरा और दूसरे वाहन की चपेट में आ गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हादसे के लिए जिम्मेदार वाहनों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।