Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फुटपाथ पर बिक रहे Kafal के आगे फलों का राजा 'आम', बिक रहा 350-400 रुपये किलो तक

    Updated: Sat, 18 May 2024 03:47 PM (IST)

    Kafal पहाड़ी फल काफल को आज तक उत्‍तराखंड सरकार बाजार उपलब्ध नहीं करा पाई है। इसके बावजूद काफल ने फलों के राजा आम को ढेर कर दिया है। काफल की कीमत ने त ...और पढ़ें

    Hero Image
    Kafal: काफल ने फलों के राजा आम को ढेर कर दिया

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kafal: बेडू पाको बारा मासा, नरैणा काफल पाको चैता मेरी छैला...। यह कुमाऊंनी गीत और काफल हर कुमाऊंनी व्यक्ति की चाहत है। काफल को आज तक सरकार बाजार उपलब्ध नहीं करा पाई है। यह आज भी पगडंडियों या फिर बाजार में फुटपाथ पर ही बिक रहा है। इसके बावजूद काफल ने फलों के राजा आम को ढेर कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाजार में इस समय मौसमी फल छाए हुए हैं, मगर बात चाहे स्वाद व पसंद की हो या फिर कीमत की, पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले काफल, आड़ू, पुलम, खुबानी आदि फल अन्य फलों पर हावी हैं। काफल की कीमत ने तो सभी फलों को पीछे छोड़ दिया है। काफल आम से पांच गुना ज्यादा कीमत पर बिक रहा है। काफल से महंगा बाजार में कोई फल नहीं है। इसकी डिमांड भी सबसे ज्यादा है।

    आम जहां 60 से 80 रुपये किलो तक बिक रहा है, वहीं काफल 400 रुपये किलो तक बिक रहा है। आड़ू, पुलम, खुमानी के रेट भी 100 रुपये से नीचे नहीं हैं। काफल हल्द्वानी मंडी में नहीं आता, यह फुटपाथों पर ही बिकता है। महिला अस्पताल के सामने फुटपाथ काफल बेचने वाले बृजेश बिहार के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि एक दिन में करीब 10 किलो तक बिक जाता है। पहाड़ से खरीदकर वह काफल बेचने आते हैं। जंगल से कई काफल के पेड़ जल भी चुके हैं। अल्मोड़ा के लमगड़ा से वह काफल ला रहे हैं।

    बाजार में बिक रहे मौसमी फल के रेट फल प्रति किग्रा

    • काफल 350-400
    • आडू 80-100
    • खुबानी 120-150
    • पुलम 100-150
    • आम 60-70
    • सेब 180-200
    • तरबूज - 15 -20
    • खरबूजा 20 - 30