विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज हाई पावर कमेटी की बैठक, बढ़ेगी जमरानी बांध परियोजना की लागत.... 5000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:06 AM (IST)

जमरानी बांध परियोजना की डीपीआर में नए शेड्यूल ऑफ रेट्स के आधार पर संशोधन होगा, जिससे इसकी लागत 3808 करोड़ से बढ़कर 5000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

जमरानी बांध स्थल। जागरण

जमरानी बांध स्थल। जागरण


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना की डीपीआर में फिर से संशोधन होगा। नए शेड्यूल आफ रेट (एसओआर) के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

गुरुवार को देहरादून में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें राज्य से जुड़े अहम प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा होगी। 2024 में जमरानी बांध का निर्माण शुरू हुआ था। 2029 तक प्रोजेक्ट को पूरा किया जाना है।

जमरानी बांध उत्तराखंड संग उत्तर प्रदेश के लिए भी जरूरी है। पड़ोसी राज्य के दो जिलों रामपुर और बरेली को इससे सिंचाई के लिए पानी मुहैया होगा। 2018 में परियोजना की लागत 2584 थी। 2023 में नई दरों के आधार पर संशोधन करने के बाद लागत 3808 करोड़ पहुंच गई।

वर्तमान में बांध निर्माण, नहरों का जाल बिछाने, 300 एकड़ के पुनर्वास स्थल पर मूलभूत सुविधाओं का खाका खींचा जा रहा है। वित्तीय वर्ष के आधार पर नया शेड्यूल आफ रेट तय होना है। लोनिवि समेत अभियांत्रिकी से जुड़े अन्य महकमों में यह नियम लागू है। इसलिए जमरानी बांध की डीपीआर में भी बदलाव होगा। सूत्रों की मानें तो प्रोजेक्ट 3808 करोड़ से बढ़कर पांच हजार करोड़ पहुंच सकता है।

सिर्फ बांध नहीं पूरी परियोजना का मामला

परियोजना में बांध निर्माण के साथ कई अन्य काम भी शामिल हैं। निजी भूमि का मुआवजा, किच्छा में पुनर्वास स्थल को विकसित करना, रामपुर-बरेली तक पानी पहुंचाने के लिए नहरों का जाल बिछेगा।

दो माह पूर्व सितंबर में गडरियाबाग में होने वाले दूसरे चरण के कामों को लेकर 62 करोड़ का टेंडर जारी हुआ था। वहीं, डीजीएम ललित कुमार ने गुरुवार को देहरादून में हाई पावर कमेटी की बैठक में जमरानी परियोजना पर विस्तृत चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने किया जमरानी बांध परियोजना का निरीक्षण, कहा- सिंचाई व पेयजल आपूर्ति में मील का पत्थर साबित होगी

यह भी पढ़ें- जमरानी बांध परियोजना 2028 तक पूरा होने का CM धामी का वादा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी दूर होगा पानी का संकट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।