विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल निगम बिना अनुमति के ले जा रहा खेतों से पाइप लाइन, बिलौनासेरा के किसान भड़के

By Prashant MishraEdited By:
Published: Wed, 13 Oct 2021 03:03 PM (IST)

खरेही पट्टी के लिए 1979-80 में बिलौनासेरा के पास सरयू नदी से पंपिंग योजना का निर्माण कराया गया था। वर्तमान ...और पढ़ें

इसके लिए किसी भी खेत मालिक की अनुमति नहीं ली है।
इसके लिए किसी भी खेत मालिक की अनुमति नहीं ली है।

बागेश्वर, जागरण संवाददाता : बागेश्‍वर जिले के बिलौनासेरा के किसान आक्रोशित हैं। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर कहा कि जलनिगम पर बिना अनुमति के खेतों को खोद रहा है। कहा कि खरेही पंपिंग योजना के पुनर्गठन के लिए उनके खेतों से पाइप लाइन विछाई जा रही है। जिसका वह प्रबल विरोध करेंगे। उन्होंने खेतों को खोदने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

खरेही पट्टी के लिए 1979-80 में बिलौनासेरा के पास सरयू नदी से पंपिंग योजना का निर्माण कराया गया था। वर्तमान में योजना का अब पुनर्गठन किया जा रहा है। जिसके तहत पेजयल निगम ने पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया। पाइपलाइन खेतों से होकर जा रही है। जिसको लेकर किसान भड़क गए हैं। कहा कि विभाग नाम जमीन की खुदाई कर रहा है। इसके लिए किसी भी खेत मालिक की अनुमति नहीं ली है। देर रात तक जेसीबी लगाकर विभाग खेतों को खोद रहा है।

नाप जमीन पर पाइप लाइन डालने से खेत बर्बाद हो जाएंगे। जिसका असर फसल उत्पादन पर पड़ेगा। वहीं जमीन में मकान और अन्य निर्माण कार्य कराने में भी परेशानी होगी। इस मौके पर किसान हरक सिंह कनवाल, मनोहर कनावल, सुंदर भंडारी, मोहन मेहता, जगदीश टाकुली,चंद्रेशखर गुरुरानी, पुष्कर सिंह, नरेंद्र सिंह, इंद्र सिंह, संतोष कुमार, दीवान सिंह, रमेश चंद्र, हिमांशु सिंह, पूरन चंद्र आदि मौजूद थे।

इधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार रवि ने बताया कि पाइप लाइन योजना के निर्माण के समय की सर्वे के अनुसार ही बिछाई जा रही है। जिस स्थान से पहले पाइप लाइन थी, उसी सर्वे पर नए पाइप बिछाए जा रहे हैं। ग्रामीणों को पाइप लाइन से किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। अगर अब सर्वे बदली तो नुकसान उठाना पड़ेगा। फिलहाल अपने स्तर से ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।