Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वरा भास्कर के भाई ईशान पुरुष बन कर मिहलाओं से शादी करने वाली कृष्णा सेन पर बनाएंगे फिल्म

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sun, 30 May 2021 07:02 AM (IST)

    पुरुष बनकर दो महिलाओं से शादी रचाने वाली चर्चित कृष्णा सेन की कहानी जल्द रुपहले पर्दे पर नजर आएगी। स्वरा भास्कर के भाई ईशान भास्कर ने कृष्णा को हाई कोर्ट से जमानत दिलाने वाली काशीपुर की अधिवक्ता सिंधु आकाश के माध्यम से फिल्म बनाने के लिए अनुबंध किया है।

    Hero Image
    स्वरा भास्कर के भाई ईशान भास्कर बनाएंगे पुरुष बन कर मिहलाओं से शादी करने वाले कृष्णा सेन पर फिल्म

    श्याम मिश्रा, काशीपुर : पुरुष बनकर दो महिलाओं से शादी रचाने वाली चर्चित कृष्णा सेन की कहानी जल्द रुपहले पर्दे पर नजर आएगी। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के डायरेक्टर भाई ईशान भास्कर ने कृष्णा सेन को हाई कोर्ट से जमानत दिलाने वाली काशीपुर की अधिवक्ता सिंधु आकाश के माध्यम से उसके जीवन पर फिल्म बनाने के लिए अनुबंध किया है। 2019 में हरिद्वार से हल्द्वानी पुलिस ने कृष्णा सेन को गिरफ्तार किया। तब कृष्णा ने यह कहते हुए हंगामा कर दिया कि उसे पुरुष पुलिस हाथ नहीं लगा सकती। वह औरत है। तब मामला सुर्खियों में आया। असल में कृष्णा के खिलाफ उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कराया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काशीपुर बार एसोसिएशन की पूर्व च्वाइंट सेक्रेटरी ङ्क्षसधु आकाश और उनके पति संजीव कुमार बताते हैं कि कृष्णा सेन के जेल जाने के बाद उसके स्वजन जमानत के लिए उनके पास आए। उन्होंने हाई कोर्ट से जमानत दिलवाई। इसके कुछ दिन बाद उनके पास स्वरा भास्कर के भाई ईशान का फोन आया। उन्होंने कृष्णा की कहानी पर फिल्म बनाने की इच्छा जताई और उन्हें दिल्ली बुलाया।

    इसपर वह कृष्णा के साथ दिल्ली गए। वहां ईशान ने कृष्णा के साथ फिल्म निर्माण के लिए अनुबंध किया। कहानी के बदले कृष्णा को पांच लाख रुपये दिए गए। बाद में स्वरा भास्कर और ईशान पूरी कहानी विस्तार से जानने और लोकेशन समझने के लिए टीम के साथ नैनीताल आए। आकाश दंपती ने बताया कि जल्द ही फिल्म का निर्माण शुरू होने वाला है।

    कृष्णा की कहानी में ट्विस्ट है

    कृष्णा सेन की कहानी चौंकाने वाली है। राज इस कदर गहरा है कि पहले कभी किसी ने सुना न होगा। कृष्णा ने पुरुष का स्वांग कर एक नहीं दो-दो महिलाओं से शादी की। दोनों के साथ पति-पत्नी के संबंध भी निभाए। सच्चाई फिर भी सामने नहीं आई। राज तब खुला जब पति-पत्नी के विवाद में उसे हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। उस दौरान जो कहानी सामने आई वह कुछ इस तरह है- वेलेंटाइन डे 14 फरवरी 2014 को काठगोदाम निवासी एक महिला की शादी उत्तर प्रदेश के धामपुर, जिला बिजनौर निवासी कथित युवक कृष्णा सेन से हुई। दोनों हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर इलाके में किराये के मकान में रहने लगे। इसी दौरान सीएफएल फैक्ट्री लगाने की बात कहकर कथित पति ने महिला से अलग-अलग किस्तों में आठ लाख रुपये ले लिए।

    हरिद्वार से पुलिस ने किया था गिरफ्तार

    वर्ष 2016 में महिला को पति के दूसरी महिला से भी शादी करने का पता चला। छह अक्टूबर 2017 को पहली पत्नी ने पति पर रुपये ठगने के साथ ही पांच लाख रुपये दहेज में मांगने, दूसरी शादी करने व विरोध करने पर धमकी देकर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने पति को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान वह स्वयं को महिला बताकर हंगामा करने लगा। पुलिस को इस दावे पर यकीन नहीं हुआ और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच में उसके महिला होने की पुष्टि हुई तो पुलिस कर्मी भी दंग रह गए।

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें