IPPB ने रिया मनी ट्रांसफर के साथ की साझेदारी, पोस्टल ग्राहकों को मिलेगा सीधा लाभ
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने रिया मनी ट्रांसफर के साथ साझेदारी की है ताकि ग्राहकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती अंतरराष्ट्रीय धन हस्तांतरण सेवाएं मिल सकें।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आइपीपीबी) ने देश भर में रिया मनी ट्रांसफर के साथ साझेदारी की है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती अंतरराष्ट्रीय धन हस्तांतरण सेवाएं उपलब्ध कराना है।
रिया मनी ट्रांसफर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धन हस्तांतरण सेवाएं प्रदान करने वाली एक प्रमुख कंपनी है। भारत की लगभग 65 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, जहां बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच सीमित होने के कारण लोगों को पैसे निकालने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
25 हजार से अधिक डाकघरों में सुविधा उपलब्ध
इससे उनका समय और पैसा खर्च होने के साथ ही सुरक्षा संबंधी जोखिम भी उत्पन्न होते हैं। इस साझेदारी के माध्यम से विदेश से भेजे गए पैसे प्राप्त करने की सुविधा 25 हजार से अधिक डाकघरों में उपलब्ध कराने तथा एक लाख से अधिक स्थानों तक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य है।
वरिष्ठ अधीक्षक डाक अमित दत्त ने बताया कि यह पहल डिजिटल तकनीक और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से धन हस्तांतरण को अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने में सहायक होगी। यह सुविधा पूरी तरह निश्शुल्क है। इससे नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्राहक इस सेवा का लाभ नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- हरियाणा के डाकघरों में लक्ष्य पूरा करने के लिए खातों में धांधली, एक नाम पर 213 अकाउंट
यह भी पढ़ें- अब हरिद्वार जाने की झंझट खत्म, इटावा और औरैया के प्रधान डाकघरों में अब मिलेगा पवित्र गंगाजल