विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब हरिद्वार जाने की झंझट खत्म, इटावा और औरैया के प्रधान डाकघरों में अब मिलेगा पवित्र गंगाजल

Published: Wed, 12 Aug 2026 02:36 PM (IST)

भारतीय डाक विभाग ने इटावा और औरैया के प्रधान डाकघरों में पवित्र गंगाजल की बिक्री शुरू की है, जिससे अब ...और पढ़ें

इटावा और औरैया के प्रधान डाकघरों में अब मिलेगा पवित्र गंगाजल।

इटावा और औरैया के प्रधान डाकघरों में अब मिलेगा पवित्र गंगाजल।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, इटावा। गंगा स्नान के साथ गंगाजल घर लाने की आस्था अब हरिद्वार की यात्रा तक सीमित नहीं रहेगी।

भारतीय डाक विभाग ने लोगों की धार्मिक और आध्यात्मिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इटावा और औरैया के प्रधान डाकघर में पवित्र गंगाजल की बिक्री शुरू कर दी है। यहां श्रद्धालुओं को 250 एमएल गंगाजल की बोतल महज 30 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है।

डाक विभाग की इस पहल से उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान, गृह प्रवेश, मांगलिक कार्यक्रम अथवा अन्य धार्मिक कार्यों के लिए गंगाजल की आवश्यकता होती है। अब इसके लिए हरिद्वार या किसी अन्य तीर्थस्थल से गंगाजल लाने की जरूरत नहीं होगी।

विभाग की ओर से ''पवित्र गंगा जल आपके लिए, आपके शहर में'' की भावना के साथ यह सुविधा शुरू की गई है। प्रधान डाकघर पहुंचकर लोग निर्धारित कीमत पर गंगाजल प्राप्त कर सकते हैं।

डाक अधीक्षक घनश्याम सिंह ने बताया कि आमजन की धार्मिक आस्था से जुड़ी आवश्यकता को स्थानीय स्तर पर पूरा करने के उद्देश्य से यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

विभाग ने जनपद वासियों से इटावा प्रधान डाकघर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। अब तक इटावा प्रधान डाकघर पोस्टमास्टर अख्तर अली से 50 से अधिक लोग गंगा जल की खरीद कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में बाढ़ का कहर, बांदा में चंद्रावल उफान पर, फर्रुखाबाद में गंगा के बढ़ते जलस्तर से कई गांव चपेट में