Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Yoga Day 2022 : पहाड़ से लेकर मैदान तक योग मय हुई देवभूमि उत्तराखंड, देखें तस्वीरें

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Tue, 21 Jun 2022 07:42 AM (IST)

    International Yoga Day 2022 विश्व योग दिवस पर पहाड़ से लेकर मैदान तक लोग शिविरों में शामिल होकर योगा करने के साथ ही घरों पर भी अभ्यास कर रहे हैं। पिथौरागढ़ में आदि कैलाश में भी योग किया जा रहा है।

    Hero Image
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दैनिक जागरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में योग करती बेट‍ियां ।

    नैनीताल, जागरण संवाददाता : International Yoga Day 2022 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पहाड़ से लेकर मैदान तक देवभूमि उत्तराखंड योगमय हो गई है। कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में प्रशिक्षित योगाचार्य लोगों को योगाभ्यास करा रहे हैं। इसके साथ ही योग के फायदे भी बताए जा रहे हैं। पिथौरागढ़, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, रामनगर में लोग शिविरों के साथ ही घरों में भी योगाभ्यास करते नजर आए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल में योग करते केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपीएस बघेल, विधायक सरिता आर्य, कमिश्नर दीपक रावत, डीआइजी नीलेश आनंद अन्‍य।

    हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में आयुष विभाग द्वारा विश्व योगा दिवस पर लोगों के साथ योग करते मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला।

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दैनिक जागरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में योग करते लोग

    रामनगर के एमपी इंटर कालेज परिसर में लोगों के साथ योग करते विधायक दीवान सिंह बिष्ट।

    पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह में योग करते युवा एवं आदि कैलाश यात्री।

    हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज में योगाभ्यास करते एनसीसी कैडेट

    रुद्राक्ष बैंकट हॉल हल्द्वानी में विश्व युवा दिवस के अवसर पर योगा करते व्यापारी।

    Koo App
    आप समस्त प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में योग की महत्ता से सभी को अवगत कराया है जिसके फलस्वरूप आज पूरा विश्व अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मना रहा है। #internationaldayofyoga #yogaday2022 #yogaeveryday #yogaforhumanity - Pushkar Singh Dhami (@pushkarsinghdhami) 21 June 2022