Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाबा नीम करौरी के भक्तों में विराट कोहली के बाद अब एक और भारतीय क्रिकेटर का नाम, कैंची धाम में लगाया ध्यान

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 02:25 PM (IST)

    Indian Cricketer Rinku Singh बाबा नीम करौरी के भक्तों में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाद अब एक और भारतीय का नाम भी शामिल हो गया है। भारतीय क्र ...और पढ़ें

    Hero Image
    Indian Cricketer Rinku Singh: रिंकू सिंह ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेका। जागरण

    संवाद सूत्र, जागरण गरमपानी । Indian Cricketer Rinku Singh: बाबा नीम करौरी के भक्तों में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाद अब भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का नाम भी शामिल हो गया है।

    रिंकू सिंह ने साथी क्रिकेटरों के साथ कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेका। हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया। भारतीय क्रिकेटर के कैंची धाम पहुंचने पर प्रशंसक भी मुख्य गेट पर इकठ्ठा हो गए। भारतीय क्रिकेटर ने भी प्रशंसकों को ओटोग्राफ दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नहीं जा पा रहे कैंची धाम, तो घर बैठे ऐसे करें नीम करोली बाबा की कृपा प्राप्त

    हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया

    प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी शिवम वर्मा तथा हल्द्वानी निवासी उदयीमान क्रिकेटरआर्यन जुयाल को साथ लेकर हाइवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेक पूजा अर्चना की। हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया।

    भारतीय क्रिकेटर ने मंदिर प्रबंधन सदस्यों से बाबा की लीलाओं की जानकारी ली। रिंकू सिंह ने कहा कि बाबा के धाम पहुंचने पर आध्यात्मिक शांति मिली है। दोबारा फिर कैंची धाम पहुंचने की बात कही। मंदिर प्रबंधन समिति सदस्यों ने भारतीय क्रिकेटर व साथी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

    भारतीय क्रिकेटर के पहुंचने की सूचना पर प्रशंसकों का भी जमावड़ा लग गया। मुख्य गेट पर प्रशंसक रिंकू सिंह का इंतजार करने लगे। रिंकू सिंह ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया। सेल्फी के साथ ही ऑटोग्राफ भी दिए। कुछ देर रुकने के बाद सभी क्रिकेटर गंतव्य को रवाना हो गए।

    यह भी पढ़ें- Kainchi Dham Mela 2024: कौन हैं नीम करोली बाबा? जिनकी देश-विदेश तक फैली है ख्याति