विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश में 40 उद्योग लगवाएगा आइआइएम काशीपुर, संस्‍थान में खुला एफइईडी सेंटर, जानिए

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 12 Jun 2019 11:23 AM (IST)

प्रबंधन की शिक्षा देने वाले संस्थान ने अब देश में कृषि आधार करीब 40 उद्योग स्थापित कराने को भी कमर कस ली है।

देश में 40 उद्योग लगवाएगा आइआइएम काशीपुर, संस्‍थान में खुला एफइईडी सेंटर, जानिए
देश में 40 उद्योग लगवाएगा आइआइएम काशीपुर, संस्‍थान में खुला एफइईडी सेंटर, जानिए

काशीपुर, अरविंद कुमार सिंह : प्रबंधन की शिक्षा देने वाले संस्थान ने अब देश में कृषि आधार करीब 40 उद्योग स्थापित कराने को भी कमर कस ली है। इसके लिए संस्थान में फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योर डेवलपमेंट (एफइईडी) सेंटर खोला गया है। उद्योग फेल न हो सके, इसके लिए उद्योग लगाने से लेकर गुणवत्तायुक्त उत्पादन होने तक की गाइडलाइन दी जाएगी। साथ ही पांच लाख से 25 लाख रुपये तक बजट दिया जाएगा। यहीं नहीं, कृषि पर्यटन को भी विकसित किया जाएगा, जिससे दूसरे देश के लोग फसल की पैदावार देखने आ सके। इन सुविधाओं से लोग न केवल आत्मनिर्भर बनकर उद्यमी बन सकेंगे, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

सामान्य तौर पर लोग उद्योग तो लगा देते हैं, मगर उद्योग में आने वाली कठिनाइयों की वृहद जानकारी न होने से कई उद्योग बंद हो जाते हैं। इससे उद्यमी को काफी नुकसान होता है। देश में खासकर उत्तराखंड में कृषि आधार उद्योग स्थापित करने के तमाम अवसर हैं। इसी को ध्यान में रख कर कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देने के लिए आइआइएम में एफइईडी खोला गया है। इच्छुुक लोगों को संस्थान सफल उद्यमी बनाने को तैयार है। उद्योग लगाने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से पांच लाख से 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। कृषि उपकरण बनाने पर, डेरी, पॉल्ट्री फार्म, फूड प्रोसेङ्क्षसग, कृषि रिटेल आदि को बढ़ावा दिया जाएगा। उद्योग लगाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है, आने वाली समस्या, बेहतर गुणवत्तायुक्त उत्पाद, मार्केङ्क्षटग से लेकर सफल उद्यमी बनाने तक आइआइएम सहयोग करेगा। दो माह की निश्शुल्क ट्रेङ्क्षनग दी जाएगी। कृषि शिक्षा के साथ कृषि पर्यटन को भी विकसित किया जाएगा। जिससे देश के साथ विदेश के लोग यहां कृषि को देखने आएंगेे तो इससे राज्य के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी। रोजगार के अवसर मिलने पर लोगों को रोजगार मिल सकेगा। जून तक इच्छुक लोग एफइईडी सेंटर में संपर्क कर सकेंगे।

कृषि उद्वयोगों को दिया जाएगा बढ़ा 

असिस्टेंट प्रोफेसर सफल बत्रा, स्ट्रेजिटिक आइआइएम काशीपुर ने बताया कि कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एफइईडी सेंटर लोगों को उद्योग लगाने के तौर तरीके बताए जाएंगे। जिससे उद्योग बेहतर तरीके से संचालित हो सके। 30 से 40 कंपनियां स्थापित कराने का लक्ष्य है। पांच से 25 लाख रुपये तक उद्योग लगाने के लिए दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : खाड़ी देशों में आडू से साफ हो रहा पानी, काश्‍तकारों नहीं बिचौलियों को मिल रहा इसका लाभ

यह भी पढ़ें : धरती के उत्तरी गोला‌र्द्ध में मौसम उगल रहा आग, आसमान में सूर्य का अगले सौरचक्र में प्रवेश

 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।