विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अधिक कीमत पर सब्जियां बेची तो होगी जेल, प्रशासन ने तय किए सब्जियों के दाम Nainital News

By Edited By:
Published: Sat, 11 Apr 2020 06:43 AM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 08:43 AM (IST)

महंगी सब्जिया बेचने के मामले में डीएम सविन बंसल ने फिर सख्ती दिखाई है। डीएम ने चेतावनी दी है कि ...और पढ़ें

अधिक कीमत पर सब्जियां बेची तो होगी जेल, प्रशासन ने तय किए सब्जियों के दाम Nainital News
अधिक कीमत पर सब्जियां बेची तो होगी जेल, प्रशासन ने तय किए सब्जियों के दाम Nainital News

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : महंगी सब्जिया बेचने के मामले में डीएम सविन बंसल ने फिर सख्ती दिखाई है। उन्हों चेतावनी दी है कि अधिक दरों पर सब्जियां बेची गई तो दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। इसके लिए एडीएम प्रशासन व डीएसओ को चेकिंग कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थोक मंडी व जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रकार की सब्जियों के फुटकर दाम निर्धारित किए गए हैं। इसके बावजूद संज्ञान में आ रहा है कि सब्जिया दो से तीन गुनी महंगी बेची जा रही हैं।

डीएम ने जताई नाराजगी

इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आपदा के समय इस तरह की मनमानी किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। अब नियमित रूप से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कैलाश टोलिया व जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन की कमेटी चेकिंग करेगी। अब तक नैनीताल व हल्द्वानी में 10 फुटकर विक्रेताओं पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। जिससे मनमानी करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा है। 

मास्क पहन नहीं आएंगे डिलीवरी मैन तो सीज होगा वाहन

गैस एजेंसिया भी सिलेंडरों की होम डिलीवरी कर रही हैं, लेकिन उनके डिलीवरी मैन को सैनिटाइजर नहीं दिए गए हैं। इस मामले में भी डीएम ने सभी गैस एजेंसियों को डिलीवरी के समय वाहन में अनिवार्य रूप से मास्क एवं सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यदि ऐसा नहीं होता है तो गैस डिलीवरी वाले वाहन भी सीज कर दिया जाएगा।

हल्‍द्वानी-लालकुआं में सब्‍जी के यह दाम रहेंगे

आलू, प्‍याज : 20 से 25 रुपये किलो

गोभी          : 13 से 16 रुपये किलो

लौकी          : 17 से 23 रुपये किलो

मटर           : 25 से 35 रुपये किलो

बीन            : 15 से 20 रुपये किलो

गाजर          : 30 से 32 रुपये किलो

अदरक        : 70 से 90 रुपये किलो

टमाटर        : 25 से 30 रुपये किलो

लहसुन        : 70 से 90 रुपये किलो

शिमला मिर्च : 30 से 40 रुपये किलो

यह भी पढ़ें : अधिक दरों पर सब्जियां बेचने पर होगी जेल, डीएम ने नियमति चेकिंग के लिए बनाई कमेटी

यह भी पढ़ें : अप्रैल मध्य तक तराई-भाबर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।