Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइएएस सुशील कुमार ने संभाला कुमाऊँ के 45वें आयुक्त का प्रभार, स्वास्थ्य, पर्यटन व रोजगार को बताया प्राथमिकता

    By Prashant MishraEdited By:
    Updated: Sat, 17 Jul 2021 08:56 PM (IST)

    शनिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे नवनियुक्त मंडलायुक्त सुशील कुमार कमिश्नरी पहुँचे। उन्‍होंने स्वास्थ्य ढांचे में अनुकूल परिवर्तन करने आपदा से प्रभावित दूरस्थ क्षेत्रो में सुविधाएं जुटाने पर्यटन क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए संसाधन बनाना और मंडल में औद्योगिक विकास करने को प्राथमिकता बताया।

    Hero Image
    जिलाधिकारियों द्वारा एसओपी का पालन करवाने के साथ ही जनता के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए जाएंगे।

    जागरण संवाददाता, नैनीताल : 2005 बैच के आईएएस सुशील कुमार ने कुमाऊँ आयुक्त का प्रभार ग्रहण कर लिया है। वह मंडल के 45वे आयुक्त नियुक्त किये गए है। उन्होंने मंडल की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार करने के साथ ही कोविड को बड़ी चुनौती करार दिया। कहा कि सुविधाओं में विस्तार करने के लिए स्वास्थ्य ढांचे में अनुकूल परिवर्तन करने, आपदा से प्रभावित दूरस्थ क्षेत्रो में सुविधाएं जुटाने, पर्यटन क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका उत्पादन के नए संसाधन बनाना और मंडल में औद्योगिक विकास करने को प्राथमिकता बताया। साथ ही कहा कि जल्द जिलाधिकारियों के साथ वार्ता कर समस्याएं जानी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे नवनियुक्त मंडलायुक्त सुशील कुमार कमिश्नरी पहुँचे। जहां अधिकारियों और कर्मियों ने उनका स्वागत किया। एडिशनल कमिश्नर संजय खेतवाल ने उन्हें कुमाऊँ कमिश्नर का चार्ज सौपा। पत्रकार वार्ता में आयुक्त ने कहा कि मंडल में स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता में है। कोविड काल मे स्वास्थ्य सुविधाओं का महत्व और अधिक बढ़ गया है। सुविधाओं और स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की मांग को प्राथमिकता से शासन स्तर तक रखा जाएगा।

    कोविड की रोकथाम को उन्होंने चुनौती बताते हुए कहा कि जिलाधिकारियों द्वारा एसओपी का पालन करवाने के साथ ही जनता के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए जाएंगे। पर्यटन, रोजगार को भी उन्होंने प्राथमिकता बताते हुए कहा कि अभी कोविड की रोकथाम करते हुए पर्यटन सुचारू रखना बड़ी चुनौती है। मंडल में पर्यटन के साथ ही आजीविका उत्पादन के लिए प्रयास किये जायेंगे। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मंडल में औद्योगिक विकास करेंगे। मंडल के दूरस्थ जिलों में आपदा को लेकर बोले कि पिथौरागढ़ में डीएम रहते उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं को नजदीक से देखा है।

    फिलहाल बरसात और आपदा में सुविधाएं जुटाने पर जोर दिया जाएगा। जल्द वह अन्य समस्याओं और मुद्दों को लेकर जिलाधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। समस्याओं को प्रमुखता से शासन स्तर पर रखा जाएगा। शहर में पार्किंग निर्माण को लेकर बोले कि जिला प्रशासन द्वारा बनाई जा रही परियोजनाएं उनके संज्ञान में है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी।