विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धारी ब्‍लॉक में खाई में समाई गिरी दंपती की कार, पति की मौत, पत्‍नी की हालत गंभीर

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 10 Mar 2020 08:41 AM (IST)

भीमताल से सटे धारी के अन्तर्गत पदमपुरी गांव के पास सोमवार दोपहर एक कार गहरी खाई में गिर गई। कार ...और पढ़ें

धारी ब्‍लॉक में खाई में समाई गिरी दंपती की कार, पति की मौत, पत्‍नी की हालत गंभीर
धारी ब्‍लॉक में खाई में समाई गिरी दंपती की कार, पति की मौत, पत्‍नी की हालत गंभीर

भीमताल, जेएनएन : भीमताल से सटे धारी के अन्तर्गत पदमपुरी गांव के पास सोमवार दोपहर एक कार गहरी खाई में गिर गई। कार सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी घायल है। उन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है ब्रेक फेल होने या किसी अन्‍य तकनीकी वजह से हादसा हुआ है।

भीमताल विकासखंड के चांफी अलचौना गांव निवासी जीवन नाथ गोस्वामी (58) अपनी पत्नी राधा गोस्वामी के साथ धारी से घर लौट रहे थे। पदमपुरी से दो किमी दूर सैम मंदिर के पास कार खाई में गिर गई। जीवन नाथ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी राधा गोस्वामी हादसे के दौरान कार से छिटक कर कलसा नदी किनारे गिरी। सूचना पर पूर्व बीडीसी मेंबर दीपू चौनाल समेत अन्य लोग कलसा नदी किनारे घटनास्थल पर पहुंचे। थाना भीमताल और राजस्व विभाग को सूचना दी। थानाध्यक्ष कैलाश जोशी और राजस्व विभाग से पूरन चंद्र गुणवंत, हेम पलडिय़ा, ललित मोहन जैड़ा और हेम जोशी पहुंचे। राजस्व निरीक्षक ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि कार में तकनीकी खराबी होने के चलते हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें : काशीपुर में दहेज के लालच में भाई की हत्‍या, पिता-पुत्र व बहू पर हत्या का मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें : शादी की खुशियां गम में बदलीं, हादसे में चाचा की मौत, भतीजे की हालत गंभीर 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।