विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की भीड़, होटल फुल; 'कपल सीजन'  जल्द होगा शुरू

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:06 AM (IST)

नैनीताल में वीकेंड पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पर्यटन स्थल गुलजार रहे और होटल भी लगभग फुल हो गए। स्कूली बच्चों के शैक्षणिक दल और नेपाली पर्यटक भी पहुंचे, अब जल्द ही नवविवाहित जोड़ों का 'कपल सीजन' शुरू होगा।

नैनीताल की झील में नौकायन करते सैलानी। जागरण

नैनीताल की झील में नौकायन करते सैलानी। जागरण

HighLights

  1. वीकेंड पर नैनीताल में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी।

  2. नगर के सभी प्रमुख पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार रहे।

  3. होटलों के कमरे लगभग फुल, अब कपल सीजन शुरू होगा।

जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में इस वीकेंड में सैलानियों की खासी संख्या में भीड़ उमड़ी है। रविवार को नगर के पर्यटन स्थल गुलजार नजर आए। स्कूली बच्चों के शैक्षणिक दल भी नगर भ्रमण पर पहुंचे हुए हैं।
नगर में शुक्रवार शाम से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था , जो रविवार दोपहर तक जारी रहा। इस बीच कई महानगरों से स्कूली बच्चों के शैक्षणिक दल पहुंचे हुए हैं और नेपाली पर्यटकों के ग्रुप भी पहुंचे हुए हैं।

होटलों के कमरे फुल

शहर के होटलों के अधिकांश कमरे फुल हो चुके हैं तो नगर के आंतरिक पर्यटन स्थलों में बड़ी संख्या में सैलानी भ्रमण करते नजर आए। स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, केव गार्डन और पंत पार्क में सैलानियों से रौनक रही। मालरोड में भी चहल पहल करते सैलानी नजर आए। नौका विहार करने वाले सैलानी भी काफी संख्या में नजर आए। वॉटर फाल में झरने के साथ अठखेली करते सैलानी बड़ी संख्या में नजर आए।

कपल सीजन होगा शुरू

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि अब लगन शुरू हो चुके हैं। जिस कारण अब कपल सीजन शुरू हो जाएगा। आने वाले दिनों में नव विवाहित जोड़े बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल के लालकुआं में सात फेरों से पहले दूल्हे का शादी से इनकार, दुल्हन पक्ष ने लगाया दहेज मांगने का आरोप

यह भी पढ़ें- नैनीताल में एक गाय ने दिए जुड़वा बछड़े-बछड़ी, देखने उमड़ी भीड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।