विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग से तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ऐंठ लिए एक लाख, पिता को हार्ट अटैक

By Edited By:
Published: Sun, 22 Mar 2020 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2020 08:54 AM (IST)

हल्‍द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में साढ़े 13 साल की नाबालिग संग तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।

नाबालिग से तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ऐंठ लिए एक लाख, पिता को हार्ट अटैक
नाबालिग से तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ऐंठ लिए एक लाख, पिता को हार्ट अटैक

हल्द्वानी, जेएनएन : हल्‍द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में साढ़े 13 साल की नाबालिग संग तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक आरोपितों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये भी ऐंठ लिए। मामला पहले अफसरों के पास और फिर थाने पहुंचा। जिसके बाद तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो और ब्लैकमेल करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ऐसे शुरू हुआ ब्‍लैकमेलिंग का सिलसिला

बनभूलपुरा निवासी एक महिला ने बताया कि बीती 16 मार्च को बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। पूछने पर किशोरी ने घरवालों को पूरी कहानी बताई तो उनके होश उड़ गए। किशोरी के मुताबिक एक साल पहले आरिश नाम के युवक ने शादी की बात कही। मना करने पर वह जहर खाकर जान देने की धमकी देने लगा। कुछ दिनों बाद कल्लू नाम के दूसरे युवक ने झांसा देकर किशोरी को वहां बुलाया, जहां आरिश पहले से मौजूद था। आरिश ने जहर खाकर किशोरी के परिजनों को फंसाने की धमकी देते हुए दबाव बनाकर शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि इस बीच कल्लू ने दोनों का वीडियो बना लिया।

पिता को हुई जानकारी तो पड़ गया हार्ट अटैक

वीडियो बनने का पता चलने पर दस दिन बाद किशोरी जब कल्लू के घर पहुंची तो वहा अरबाज खान नाम का तीसरा युवक पहले से मौजूद था। आरोप है कि दोनों युवक शारीरिक संबंध बनाने और पांच लाख रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। इन्होंने किशोरी संग दुष्कर्म भी किया और बाद में एक लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि 13 मार्च को भी कल्लू और अरबाज ने बेटी को अकेले में मिलने को बुलाया। मना करने पर वीडियो वायरल कर दिया। बेटी संग इस घटना की जानकारी मिलने पर पिता को हार्ट अटैक पड़ गया।

पीडि़त परिजनों ने अधिकारियों को दी जानकारी

शनिवार को परिजन अन्य लोगों के साथ पुलिस बहुद्देश्यीय भवन पहुंचे और अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सीओ शातनु पराशर ने बनभूलपुरा थाने पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से बात की। इधर, एसओ सुशील कुमार ने बताया कि अरबाज, कल्लू और आरिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : बेटी को बेवजह पीटने की पत्‍नी ने शिकायत की तो नशेड़ी पति ने गले पर किया चाकू से वार

यह भी पढ़ें : सेंट्रल जेल में कैदियों को दिया गया टास्क, दिन भर में बना रहे हैं सौ मास्क

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।