हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के दौरे पर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कुसुमखेड़ा के पास हिरासत में ले लिया।
HighLights
युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध किया
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कुसुमखेड़ा में हिरासत में लिया
अंकिता भंडारी न्याय, महंगाई, बेरोजगारी मुख्य मुद्दे थे
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कालाढूंगी में सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने कुसुमखेड़ा के पास हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक भी हुई
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक और उपाध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में कालाढूंगी जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कुसुमखेड़ा चौराहे पर रोक लिया।
सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू
आक्रोशित कांग्रेसी चौराहे पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कहा कि साहू ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने में सरकार विफल साबित हुई।
महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सिर्फ बयानबाजी ही देखने को मिलती है। 2027 में जनता ही भाजपा को जवाब देगी।
यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी केस: गुजरात में खुलेगा राज... उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का होगा नार्को टेस्ट
यह भी पढ़ें- उर्मिला सनावर बोली- 'जेल में कई अंकिता भंडारी, दीपिका ने दिखाया सौतेलापन'