विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उर्मिला सनावर बोली- 'जेल में कई अंकिता भंडारी, दीपिका ने दिखाया सौतेलापन'

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:43 AM (GMT+05:30)

जेल से बाहर आने के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सुरेश और दीपिका राठौर पर आरोप दोहराए, साथ ही जेल ...और पढ़ें

अभिनेत्री उर्मिला सनावर।

अभिनेत्री उर्मिला सनावर।

HighLights

  1. जेल से बाहर आकर उर्मिला सनावर ने आरोप दोहराए

  2. सुरेश और दीपिका राठौर पर सौतेला व्यवहार का आरोप

  3. उत्तराखंड क्रांति दल ने चुनाव लड़ने का ऑफर दिया

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जेल से बाहर आने के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने एक बार फिर अपने आरोप दोहराते हुए प्रशासन को भी निशाने पर लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने सुरेश राठौर और दीपिका राठौर को लेकर नाराजगी जाहिर की।

उर्मिला ने कहा कि जब सुरेश राठौर उनके पति हैं तो दीपिका राठौर उनकी बेटी हुई, लेकिन दीपिका ने खुले तौर पर उन्हें सौतेला होने का अहसास कराया है।

उर्मिला ने जेल के भीतर की परिस्थितियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जेल के अंदर तमाम अंकिता भंडारी मौजूद हैं। उनका कहना था कि उन्हें पहले से अंदाजा था कि सच की लड़ाई लड़ने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इससे वह पीछे हटने वाली नहीं हैं।

उर्मिला ने गया अभी कहा कि सुरेश राठौर और उनकी बेटी ने मुझे उत्तराखंड की हीरोइन बना दिया है। उर्मिला ने उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं और साथ देने वाले अन्य लोगों का आभार भी जताया।

उर्मिला को ज्वालापुर सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर

उत्तराखंड क्रांति दल (डेमोक्रेटिक) की ओर से अभिनेत्री उर्मिला सनावर को ज्वालापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया है। पार्टी नेता आशुतोष नेगी ने उर्मिला को यह ऑफर दिया है।

आशुतोष नेगी और अन्य यूकेडी नेताओं ने कहा कि कुछ लोग उन्हें पहाड़ और मैदान के नाम पर बांटने का आरोप लगाते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा पहाड़ की हितों की आवाज उनकी मैदानी बहन यानी उर्मिला सनावर उठा रही है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को किया गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

यह भी पढ़ें- Ankita Bhandari Case: अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कोर्ट में जमा किया मोबाइल फोन, वॉयस सैंपल भी दिए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।