अंकिता भंडारी केस: गुजरात में खुलेगा राज... उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का होगा नार्को टेस्ट
अंकिता भंडारी हत्याकांड में उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर का नार्को-पालीग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में होगा, जिसका ...और पढ़ें

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड। जागरण
HighLights
उर्मिला, सुरेश राठौर का नार्को-पालीग्राफ टेस्ट गुजरात में होगा।
देहरादून सीबीआई कोर्ट ने टेस्ट के लिए आदेश जारी किया।
उर्मिला अंकिता को न्याय दिलाने को हर टेस्ट को तैयार।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीवीआइपी के नाम के राजफाश को लेकर सुर्खियों में आई सहारनपुर निवासी उर्मिला सनावर के नार्को और पालीग्राफ टेस्ट का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को उर्मिला देहरादून स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत में पेश हुईं।
कोर्ट में नार्को और पालीग्राफ टेस्ट को लेकर सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने फैसला सुनाया।अदालत ने आदेश दिया कि उर्मिला और पूर्व विधायक सुरेश राठौर दोनों का नार्को और पालीग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर स्थित फारेंसिक लैब में कराया जाएगा। हालांकि यह टेस्ट कब होगा, इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है।
गौरतलब है कि उर्मिला इससे पहले 23 अक्टूबर को भी सीबीआइ कोर्ट में पेश हुई थीं और नार्को टेस्ट के लिए अपनी लिखित सहमति दी थी। उन्हें 26 अक्टूबर को फिर पेश होना था, लेकिन 25 अक्टूबर को ही हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
राठौर की बेटी ने उर्मिला पर सोशल मीडिया पर अश्लील और मानहानिकारक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। शुक्रवार को देहरादून में सीबीआइ कोर्ट में पेशी के बाद उर्मिला ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने खुद को भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता बताया और कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
उर्मिला ने कहा कि वह अंकिता को न्याय दिलाने के लिए किसी भी टेस्ट से पीछे नहीं हटेंगी। वह नार्को टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस दौरान उर्मिला ने कई गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने हरिद्वार की रानीपुर पुलिस पर सवाल खड़े किए। उर्मिला ने मांग की कि इस मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपित पुलकित आर्य का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए, तभी सच सामने आएगा।
यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन बदमाशों के निशाने पर, एक ही रात में उड़ाया 960 लीटर डीजल... यूं हुआ राजफाश
उन्होंने दावा किया कि उन्हें नार्को टेस्ट न करवाने के लिए 25 लाख रुपये और गाड़ी का आफर भी दिया गया था, लेकिन वह झुकी नहीं। उर्मिला ने बताया कि उन्हें सीबीआइ जांच पर भरोसा नहीं है, इसलिए वह खुद मीडिया के सामने आकर नार्को टेस्ट की मांग कर रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।