विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर में पांवधोई पर चार करोड़ की लागत से पुल निर्माण को स्वीकृति, PWD को दिया गया था प्रस्ताव

By Sanjeev Kumar Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 13 Nov 2026 03:03 PM (IST)

सहारनपुर में पांवधोई नदी पर चार करोड़ रुपये की लागत से एक नए पुल के निर्माण को स्वीकृति मिल गई ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. पांवधोई नदी पर चार करोड़ का पुल स्वीकृत।

  2. नगर विधायक राजीव गुंबर ने दिया था प्रस्ताव।

  3. हजारों लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। प्रदेश सरकार द्वारा तेजी से सड़क व पुलों के निर्माण को स्वीकृतियां दी जा रही है। यहां पांवधोई नदी पर चार करोड़ की लागत से पुल निर्माण को स्वीकृति मिली है। नगर विधायक राजीव गुंबर द्वारा इसके लिए लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव दिया था।

महानगर में ढमोला नदी पर देहरादून रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। पुल के बनने से आवागमन में लाखों लोगों को सुविधा होगी। इसके अलावा जेल चुंगी से बेरीबाग को जोड़ने के लिए ढमोला नदी पर भी पुल को पिछले दिनों स्वीकृति मिली थी।

नगर विधायक राजीव गुंबर के प्रस्ताव पर मातागढ़ की पुलिया से हाकिमपुरा मार्ग पर पांवधोई नदी पर लघु सेतु के निर्माण को बजट स्वीकृति मिली है। चार नौ लाख 18 हजार की लागत से बनने वाले पुल के लिए अभी 81.84 लाख रूपये जारी किए गए है। नगर विधायक ने बताया कि पुल के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।