विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेम विवाह के बाद दहेज के लिए विवाहिता को बुरी तरह पीटा, लहूलुहान होकर घर से भागी... हिरासत में पति

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:34 PM (IST)

हल्द्वानी में प्रेम विवाह के बाद दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को ससुरालियों ने बुरी तरह पीटा, जिससे वह लहूलुहान होकर घर से भागी। 

HighLights

  1. विवाहिता को प्रेम विवाह के बाद दहेज के लिए पीटा गया

  2. खून से लथपथ विवाहिता घर से भागी, वीडियो वायरल

  3. एसएसपी के संज्ञान पर पति हिरासत में, FIR दर्ज

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । प्रेम विवाह के बाद दहेज की मांग को ने विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर लहूलुहान करने का मामला सामने आया है।

विवाहिता खून से लथपथ जान बचाकर घर से निकल गई और उसने ससुरालियों के खिलाफ एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में भी पोस्ट किया। प्रसारित वीडियो का एसएसपी ने तुरंत संज्ञान लिया और पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।

हल्द्वानी निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका प्रेम विवाह वर्ष 2024 में सतवाल पेट्रोल पंप निवासी एक युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति, ससुर, सास, ननद ने उसे परेशान करने लगे। पीड़िता का कहना है कि कई बार मारपीट कर उसे घर से भी निकाल दिया गया।

दहेज में 10 लाख की कार का ताना

ससुराल वाले उसके प्रेम विवाह को ने भी नाराज रहते थे और आए दिन ताने मारते थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक के विवाह में 10 लाख रुपये कीमत की कार दहेज में आने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता पर दहेज के लिए दबाव और बढ़ा दिया।

कहा कि 23 नवंबर की सुबह करीब 9:30 बजे पति, ससुर और अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके सिर में नुकीली वस्तु से बुरी तरह पीटा और वार किया गया, यही नहीं 11 माह के पुत्र जय सतवाल के साथ मारपीट भी की गई। करने का आरोप लगाया गया है। इससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हो गई।

माफी मांगकर घर लाया, फिर भी नहीं बदला व्यवहार

पीड़िता ने बताया कि 21 जनवरी को पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। मायके वालों को भी जान से खत्म करने की धमकी दी गई। इसके बाद सितंबर 2026 में पति ने माफी मांगकर उसे वापस घर ले आया, लेकिन आरोप है कि ससुरालियों का व्यवहार नहीं बदला।

कहा कि जान बचाने के लिए उसे घर से बाहर भागना पड़ा। बाद में उसे बेस अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया, जहां उपचार और मेडिकल कराया गया। विवाहिता ने पति, ससुर, सास और ननद समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इंटरनेट मीडिया में प्रसारित वीडियो का हमने तुरंत संज्ञान लिया है। युवक को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया है। उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। घरेलू मामलों के आड़ में अगर किसी भी व्यक्ति ने इस तरह से हिंसा की तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे उसे अपराधी की तरह ट्रीट किया जाएगा। - डा. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी

यह भी पढ़ें- ऊधम सिंहन नगर के काशीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज और हत्या के गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें- 'मुझे Brezza चाहिए Aura नहीं', दहेज में मनचाही कार न मिलने पर भड़का दिल्ली पुलिस का जवान; मंडप से लौटाई बारात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।