उत्तराखंड के वोटर्स के पास आखिरी मौका, 11 दिसंबर तक लिस्ट में जुड़वा सकते हैं नाम
सिटी मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि 11 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन करने और शिफ्टिंग वोटरों को नाम हटवाने का मौका है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट व हल्द्वानी विधानसभा के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एपी बाजपेयी ने तहसील स्थित सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक में कहा कि 11 दिसंबर तक लोग नाम जुड़वाने के साथ ही संशोधन भी करवा सकते हैं। शिफ्ट वोटरों को नाम हटवाने की सुविधा भी मिलेगी, ताकि नई जगह नाम जुड़ सकें।
2 नवंबर से 11 दिसंबर तक विशेष पुनरीक्षण अभियान
सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक विशेष पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। बीएलओ के पास संबंधित बूथ की मतदाता सूची है। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी यह नजर आएगी।
चेक करने पर पता चल जाएगा कि यह नाम है या नहीं। उम्र, नाम या फोटो में किसी तरह की त्रुटि पर संशोधन का अवसर भी है।
नाम जुड़वाने के लिए फार्म छह, संशोधन के लिए आठ और शिफ्टिंग वोटरों को पुरानी जगह से नाम हटाने के लिए फार्म सात भरना पड़ेगा। नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी मदद ली जा सकती है। लोग चाहे तो बीएलओ से संपर्क के बाद भी काम करा सकते हैं।