विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी में 28 वोटरों के नाम कटवाने की साजिश, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:22 AM (IST)

हल्द्वानी में 28 मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश का खुलासा हुआ है, जिसमें बीएलए-2 की फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर ऑनलाइन फॉर्म-7 दाखिल किए गए थे।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मतदाता सूची से 28 लोगों के नाम हटवाने के लिए बीएलए-2 की पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी फार्म-7 दाखिल किए गए थे। शिकायतकर्ता के तत्कालीन कोतवाल और एसएसपी से गुहार लगाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।

न्यायालय के आदेश के बाद भी पुलिस 52 दिन तक प्राथमिकी दर्ज करने से बचती रही। अब दोनों अधिकारियों के तबादले और नए एसएसपी के चार्ज लेते ही शुक्रवार को बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली।

इंद्रानगर निवासी इकराम अली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत अपने बूथ पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए)-2 के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनके अनुसार 20 अगस्त को संबंधित बीएलओ से जानकारी मिली कि 12 अगस्त को निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर उनके नाम से भाग संख्या 134 के 28 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आनलाइन फार्म-7 जमा किए गए हैं।

इकराम का कहना है कि उन्होंने किसी मतदाता का नाम हटाने के लिए आवेदन नहीं किया था और न ही किसी को अपनी पहचान इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों को शपथपत्र के साथ लिखित शिकायत दी। इसके बाद 24 अगस्त को बनभूलपुरा थाने और 29 अगस्त को तत्कालीन एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 175(3) के तहत न्यायालय की शरण ली।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम हल्द्वानी ने छह अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए। पुलिस ने आदेश के विरुद्ध पुनरीक्षण याचिका दाखिल कर स्थगन मांगा, लेकिन 30 अक्टूबर को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार की अदालत ने याचिका खारिज कर दी। इसके बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत नहीं की।

अब मामले में में प्राथमिकी पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक बबिता मेहरा को सौंपी गई है। एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में देरी किस स्तर से हुई इसकी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हर बूथ पर बनेगा वाट्सएप ग्रुप, मतदाता सूची की गड़बड़ियां होंगी दूर

यह भी पढ़ें- पात्र युवाओं को भी मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जा रहा, CEO ने रांची के तमाड़ में होम टू रोल सत्यापन में पकड़ी गड़बड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।