Haldwani Temperature : हल्द्वानी में तीन सालों के बाद रिकार्ड स्तर पर पहुंचा तापमान, जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत
दिन चढ़ने के साथ पारा लगातार बढ़ रहा था। वहीं दोपहर के समय तेज गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लाेगों का बुरा हाल कर दिया। इस वजह से लोग दोपहर दो बजे बाद घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इधर जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि आगामी पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

जासं, हल्द्वानी: गर्मी के भीषण प्रकोप से मैदानी इलाके लगातार तप रहे हैं। वहीं गर्म हवाओं के प्रचंड प्रकोप ने भी लोगों को बेहाल कर दिया है। हल्द्वानी में लगातार बढ़ता पारे का ग्राफ शुक्रवार को 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। साथ ही मई में सूर्य की तपिश ने पिछले तीन वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। इससे क्षेत्रवासी बेहाल हो गए हैं। मगर मौसम की मार से कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं है।
हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। एक सप्ताह के भीतर 10 डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि हो गई है। ऐसे में देखें तो पारे में रोजाना 1.42 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिली है। वहीं शुक्रवार की बात करें तो सुबह से सूर्य का चटक प्रकोप देखने को मिल रहा था।
दिन चढ़ने के साथ पारा लगातार बढ़ रहा था। वहीं दोपहर के समय तेज गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लाेगों का बुरा हाल कर दिया। इस वजह से लोग दोपहर दो बजे बाद घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इधर, जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि आगामी पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान बढ़ने के साथ ही लू का प्रकोप बना रह सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।