विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में होने वाली टी-20 क्रिकेट लीग पोस्टपोन, टिकट रिफंड के लिए पहुंची भीड़; काटा हंगामा

Published: Wed, 04 Feb 2026 01:12 PM (GMT+05:30)

हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में टी-20 क्रिकेट लीग स्थगित होने पर दर्शकों ने टिकट रिफंड के लिए हंगामा किया। आयोजकों ...और पढ़ें

गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मैच केंसिल होने पर मुख्य गेट पर जमा दर्शकों की भीड़। जागरण

गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मैच केंसिल होने पर मुख्य गेट पर जमा दर्शकों की भीड़। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टी-20 क्रिकेट लीग स्थगित, टिकट रिफंड को लेकर लोगों ने काटा हंगामा
फोटो
- हंगामा देख टिकट काउंटर से भागे कर्मी आग बबूला हुए लोग, पुलिस की तैनात
- गौलापार आइजीआइ खेल परिसर के क्रिकेट मैदान का पवेलियन रह गया सूना
- 200 रुपये कार पार्किंग, 50 रुपये बाइक के देने पड़े, करीब 150 लोगों ने टिकट कराई बुक
- 05 बजे से होनी थी ओपनिंग, 04 बजे से लोगों को मैच स्थगित के आने लगे फोन पर मैसेज

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । गौलापार क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली टी-20 क्रिकेट लीग स्थगित होने से क्रिकेट प्रेमियों ने हंगामा काट दिया। हंगामा कर लोग इवेंट कर्मियों से टिकट के रुपये वापस करने की जिद पर अड़ गए। इसे लेकर आयोजकों की ओर से उनके टिकट दो दिन बाद होने वाले क्रिकेट मैच में प्रयोग करने की घोषणा की गई।

मंगलवार को गौलापार स्थित आइजीआइ खेल परिसर में शाम पांच बजे से टी-20 क्रिकेट लीग की ओपनिंग होनी थी। जबकि उत्तराखंड सोल्जर व दिल्ली नाइट के बीच शाम साढ़े छह बजे से मैच होना था। इसको लेकर दर्शक शाम चार बजे से क्रिकेट पवेलियन में पहुंचने लगे। 10 हजार क्षमता की दर्शक दीर्घा में करीब 50 लोग ही बैठे मिले। वहीं ओपनिंग के लिए आए लोकगायक व नृत्य कलाकार भी तैयार होकर बैठ गए। वहीं छह बजे के बाद अन्य दर्शकों को स्टेडियम के गेट पर ही रोक दिया गया। लोगों ने इसका कारण पूछा।

इवेंट कर्मियों ने उनसे क्रिकेट मैच स्थगित होने की बात कही। जिसपर लोगों ने टिकट के रुपये वापस करने को लेकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। साथ ही लोगों ने कहा कि उन्होंने कार पार्किंग के 200 व बाइक पार्किंग के 50 रुपये भी दिए। हंगामा होते देख टिकट काउंटर में बैठे कर्मी भी वहां से खिसक लिए। स्टेडियम के बाहर करीब दो घंटे तक हंगामा चला। लोगों का आक्रोश देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। बाद में उन्हें दो दिन बाद मैच होने की जानकारी देकर जैसे तैसे हंगामा शांत करवाया गया। हालांकि स्टेडियम में दोनों टीमों के कोई भी खिलाड़ी भी नहीं पहुंचे। जिसपर मैच के शुरू होने पर पहले से ही संशय बन रहा था।

लालकुआं, हल्दूचौड़ से लेकर दूर-दूर से पहुंचे क्रिकेट प्रेमी

पत्नी की फरमाइश के चलते मैं यहां उसे मैच दिखाने लाया था, लेकिन पहले तो हमें दो घंटे गेट के बाहर खड़ा रखा, फिर स्टेडियम के अंदर घुसने दिया लेकिन अब मैच स्थगित कर दिया गया। - सुरेश चंद्र, गौलापार
- 200 रुपये टिकट के साथ ही दोपहिया वाहन पार्किंग के भी रुपये लिए गए। लेकिन अब यहां कहा जा रहा है कि मैच स्थगित हो गया है। पहली बार इस तरह का मैच देखने के लिए पहुंचे थे लेकिन वह भी कैंसिल कर दिया। - ममता देवी, गौलापार

मैं खुद हाकी का खिलाड़ी रहा हूं, क्रिकेट देखने का शौक था इसलिए यहां आया। इन्होंने कार पार्किंग के भी 200 रुपये लिए। फोन पर मैसेज आया कि पहले साढ़े चार बजे शुरू होगा, फिर पांच बजे फिर सात बजे लेकिन कुछ नहीं हुआ। - राजेश शाह, हल्द्वानी ब्लाक
- मैं क्रिकेट देखने का काफी शौकीन हूं, हर बार टीवी पर देखता हूं सोचा इस बार सामने से देखुंगा। लेकिन मुझे टिकट ही नहीं मिला काउंटर कर्मी ने मैच स्थगित होने की बात कही। - ऋषभ कुमार, गौलापार।

क्रिकेट लीग कराने वाले हमारे पार्टनर प्रमोद सिंह की दिल्ली में हार्टअटैक से मृत्यु हो गई। वह हल्द्वानी के लिए ही निकल रहे थे। उनकी मृत्यु के चलते हमने लीग स्थगित करा दी। दो दिन बाद पांच फरवरी से लीग शुरू होंगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार समेत सभी खिलाड़ी होटल में ही रुके हैं। - विकास ढाका, आयोजक

- आयोजकों की ओर से 10 दिनों के लिए 12 लाख 39 हजार रुपये का स्टेडियम बुक किया गया है। इसके अलावा 10 लाख रुपये सिक्योरिटी मनी भी ली गई है। क्रिकेट स्टेडियम की सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं। आयोजकों की व्यक्तिगत परिस्थिति के चलते मैच नहीं हो सका। - रशिका सिद्दीकी, उप निदेशक खेल

यह भी पढ़ें- टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम की रणनीति का अहम हिस्सा बने ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव ने दिए बड़े संकेत

यह भी पढ़ें- टी-20 विश्व कप से पहले टीम की ताकत बनकर उभरे शिवम दुबे, बोले- मैं अब अधिक स्मार्ट क्रिकेटर बन चुका हूं