विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lockdown : लॉकडाउन में चीलों को दी गई पार्टी, 10 किलो चिकन खाने को उमड़ी भीड़

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 27 Apr 2020 08:04 PM (IST)

लॉकडाउन के दौरान शहर में चीलों के लिए पार्टी आयोजित की। हल्द्वानी के नगर निगम की छत पर चीलों को 10 किलो चिकन की पार्टी दी गई।

Lockdown : लॉकडाउन में चीलों को दी गई पार्टी, 10 किलो चिकन खाने को उमड़ी भीड़
Lockdown : लॉकडाउन में चीलों को दी गई पार्टी, 10 किलो चिकन खाने को उमड़ी भीड़

हल्द्वानी, जेएनएन : लॉकडाउन के दौरान शहर में चीलों के लिए पार्टी आयोजित की। हल्द्वानी के नगर निगम की छत पर चीलों को 10 किलो चिकन की पार्टी दी गई। मांस खाने के लिए आसमान में दर्जनों चील मंडराने लगे। उन्होंने छककर चिकेन का लुत्फ उठाया।

लॉकडाउन की वजह से इंसान ही नहीं जानवर भी परेशान हैं। शहर के लोग जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचा रहे हैं तो लावारिस जानवरों को चारा खिलाने में जुटे हैं। सोमवार को हल्द्वानी नगर निगम की ओर से चील के लिए पूजन का इंतजाम किया गया नगर निगम की छत पर 10 किलो चिकन को छोटे-छोटे टुकड़ों में चीलों को खिलाया गया। इस दौरान काफी देर तक नगर निगम कार्यालय की छत के ऊपर चीलों का झुंड मंडराता रहा। आसमान में चीलों का बड़ा झुंड देखकर आसपास के लोग जिज्ञासा वश अपने घरों की छतों और खिड़कियों से बाहर की तरफ देखते रहे। बाद में एक दूसरे से जानकारी लेने के बाद लोगों को पूरे मामले की जानकारी हुई।

यह भी पढें

दुबई से भारत आए उत्तराखंड के युवक के शव को लौटाया गया, हाईकोर्ट ने की तीखी ट‍िप्‍पणी

गंजेपन की दवा बनाने के लिए जोंक पकड़ने गया था युवक, दूसरे दि‍न तालाब में बरामद हुआ शव

राज्यमंत्री रेखा आर्या के पति की मांग पर एक्सपायरी डेट का आटा भेजने वाली फर्म छापा

बड़े काम का है ये काला गेहूं, पैदावार अच्‍छी होने के साथ कैंसर और हार्ट अटैक से भी बचाएगा

बाजपुर के गांव में मिला चमगादड़ों का कुनबा, अचानक मौजूदगी देख ग्रामीण हैरान