उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म, छात्र नेता समेत चार नामजद
हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने छात्र नेता सहित चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
HighLights
मुखानी कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
छात्र नेता सहित चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाईं
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
पीड़िता की ओर से दी गई नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार युवकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। वहीं मामले की विवेचना महिला सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।
एसपी सिटी हरबंस सिंह के अनुसार, मामले में धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी को नामजद किया गया है।
दबिश दे रही पुलिस टीमें
विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं, बताया जा रहा है कि इस मामले में एक आरोपित छात्र नेता बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी होने से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि आरोपित की राजनीतिक पृष्ठभूमि के बारे में फिलहाल उन्हें जानकारी नहीं है।
बिना सत्यापन के होटल में कमरे दिए जाने के सवाल पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि यदि कोई होटल संचालक बिना सत्यापन के कमरा देता है तो उसके विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में पति गिरफ्तार, कोटद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- काशीपुर में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पटाखे दिलाने के बहाने झाड़ियों में ले गया दरिंदा