विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी कोतवाली में वकीलों ने युवक को पीटा, होटल विवाद बना मारपीट का कारण

By PUshkar AdhikariEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 23 Nov 2026 05:36 PM (IST)

हल्द्वानी कोतवाली परिसर में सोमवार को वकीलों ने एक युवक की पिटाई कर दी, जिससे अफरातफरी मच गई। यह विवाद रविवार रात मंगलपड़ाव के एक होटल में शुरू हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे थे।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कोतवाली परिसर सोमवार को उस समय अखाड़ा बन गया, जब एक वकील ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट से परिसर में अफरातफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि युवक और वकील के बीच विवाद की शुरुआत रविवार रात मंगलपड़ाव क्षेत्र स्थित एक होटल में हुई थी। सोमवार को दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे थे, जहां युवक को खड़ा देख वकीलों ने पीट दिया। हालांकि मौके पर पहुंची महिला एसआइ ने मामला शांत कराया।

जानकारी के अनुसार रविवार रात मंगलपड़ाव क्षेत्र के एक होटल में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। सोमवार को युवक मामले की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा था।

इसी बीच दूसरे पक्ष का वकील भी अपने साथी वकीलों के साथ तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा। वकील ने युवक को कोतवाली में खड़ा देखा तो साथियों के साथ आकर गालियां देनी शुरू कर दी, युवक कुछ समझ पाता इससे पहले वकील ने मारपीट शुरू कर दी।

इसी बीच वकील के साथियों ने भी मारपीट शुरू कर दी, इस बीच कोतवाली में पुलिस गायब दिखी, जब तक कोतवाली के अंदर से पुलिस पहुंच पाती युवक के नाक से खून बहने लगा था। इसी बीच पहुंची महिला एसआइ ने मारपीट करने वालों को फटकारा तब जाकर मामला शांत हुआ।

महिला वकील फिर तहरीर लेकर पहुंच गया और गालियां तब भी कम नहीं हुई, पुलिस ने तहरीर को रिसीव किया तब जाकर वकील वहां से गए। इसके बाद पीड़ित भी मेडिकल कराने के लिए अस्पताल चला गया था। महिला एसआइ का कहना था कि तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।

पुलिस के सामने मारपीट, फिर आराम से निगल गए बाहर

कोतवाली परिसर में युवक को घेरकर जमकर पीटा, पुलिस भी पहुंची। लेकिन इसके बाद वकील आराम से बाहर को निकल गए। देखा जाए तो वकील के बादले अगर कोई आम आदमी होता तो पुलिस उसे हवालात में बैठा देती और घायल का मेडिकल कराती। यहां ऐसा नहीं हुआ, मारपीट वाले चले गए और घायल खुद मेडिकल कराने पहुंचा।

देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि वकीलों ने कोतवाली परिसर में ही युवक को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में रिश्वत मांगना कानूनगो को पड़ा भारी, डीएम ने किया निलंबित

यह भी पढ़ें- विदेशी कर्ज की सीमा में छूट से दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे तक, पीएम मोदी के सामने सीएम धामी के बड़े प्रस्ताव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।