विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेशी कर्ज की सीमा में छूट से दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे तक, पीएम मोदी के सामने सीएम धामी के बड़े प्रस्ताव

Published: Sat, 21 Nov 2026 09:04 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उत्तराखंड के लिए विदेशी ऋण सीमा में छूट और दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे सहित कई विकास परियोजनाओं पर सहयोग मांगा। उन्होंने राज्य में कनेक्टिविटी, रेल विस्तार, पर्यटन, स्वास्थ्य सुविधाओं और आयुष मंत्रालय के तहत एक आयुर्वेदिक संस्थान की स्थापना पर भी चर्चा की।

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी। जागरण

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी। जागरण

HighLights

  1. उत्तराखंड को विदेशी ऋण सीमा में छूट की मांग।

  2. दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे निर्माण में केंद्र से सहयोग।

  3. राज्य में कनेक्टिविटी, रेल, स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित वित्तीय संसाधनों के कारण विकास परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सहयोग की जरूरत को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं (ईएपी) के तहत लिए जाने वाले विदेशी ऋण की अधिकतम निर्धारित सीमा से छूट देने की पैरवी की है। साथ ही उन्होंने दिल्ली से हल्द्वानी तक एक्सप्रेस-वे निर्माण और चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी के विस्तार में केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है।

मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर राज्य की कनेक्टिविटी, रेल नेटवर्क के विस्तार, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के लिए सड़क एवं रेल यातायात की संयुक्त सुरंग (रोड कम रेल ट्रैक टनल) बनाने, फाइनल लोकेशन सर्वे कराने और बागेश्वर-कर्णप्रयाग रेल लाइन का सर्वेक्षण कराने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण और ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन के प्रस्ताव पर भी विचार करने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त मेरठ-मोदीपुरम से हरिद्वार तक क्षेत्रीय त्वरित परिवहन प्रणाली (आरआरटीएस) के विस्तार की संभावनाएं तलाशने के लिए व्यवहार्यता अध्ययन कराने का आग्रह किया। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री ने आयुष मंत्रालय के प्रस्तावित तीन अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थानों में से एक की स्थापना ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा में करने का प्रस्ताव रखा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की 70 सीटों पर उतरेंगे बीजेपी के 'माहिर खिलाड़ी', प्रवासी प्रभारी के रूप में लेंगे फीडबैक

इससे राज्य में आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा देहरादून रिंग रोड के संरेखण (अलाइनमेंट) को मंजूरी देने और देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना की वन स्वीकृति प्रक्रिया में सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने राज्य की विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं को गति देने के लिए केंद्र के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के विकास, कुंभ आयोजन और पर्यटन योजनाओं पर सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से की चर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।