हल्द्वानी में दीपावली पर आभूषण कारोबार में बंपर उछाल, 90 करोड़ के व्यापार का अनुमान
हल्द्वानी में धनतेरस से दीपावली तक आभूषण कारोबार में 80-90 करोड़ रुपये का अनुमान है, जो पिछले साल से 30-35% ...और पढ़ें

पिछले वर्ष के मुकाबले 30 से 35 प्रतिशत की ग्रोथ की उम्मीद जता रहे सर्राफा कारोबारी। जागरण
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। सोने-चांदी की गिरती कीमतों और बाजार में दिए जा रहे आकर्षक आफरों के चलते इस त्योहारी सीजन आभूषण कारोबार को पंख लगने वाले हैं। धनतेरस से दीपावली तक शहर में लगभग 80 से 90 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
आल टाइम हाई से सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। इस पर कई लोगों को सालभर सोने-चांदी की खरीद के लिए धनतेरस का इंतजार रहता है। कुमाऊं ज्वैलर्स रामशरण वर्मा के अनुसार, इस त्योहारी सीजन में सोने की मांग ज्यादा रहती है। इस वर्ष के रुझान को देखें तो कुल कारोबार में सोने के आभूषणों का हिस्सा लगभग 60 से 65 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
चांदी में लोग गणेशजी, मां लक्ष्मी की मूर्ति और सिक्के खरीदना पसंद करते हैं। वहीं सर्राफा कारोबारी और दर्जा प्राप्त मंत्री नवीन वर्मा के अनुसार, सोने-चांदी की गिरती कीमतों के चलते लोग धनतेरस का इंतजार कर रहे हैं। शहर और आसपास के इलाकों में आभूषणों की छोटी-बड़ी लगभग 200 दुकानें हैं। पिछले वर्ष करीब 60 से 70 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था, जबकि इस बार 80 से 90 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
कीमतें गिरने से सिक्कों की डिमांड कम
सर्राफा कारोबारियों की मानें तो सोने-चांदी की कीमतें गिरने से इस बार लोगों का रुझान आभूषण खरीदने की ओर अधिका है। कुल कारोबार में सिक्कों की बिक्री का हिस्सा लगभग 10 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल यह करीब 25 प्रतिशत रहा था।
ग्राहकों को पसंद आ रही लाइटवेट ज्वेलरी
भले ही सोना-चांदी सस्ता हुआ हो, लेकिन अभी भी इसकी कीमतें आम आदमी के लिए काफी अधिक हैं। यही वजह है कि बाजार में लाइटवेट ज्वेलरी का ट्रेंड बढ़ा है। सर्राफा कारोबारियों की मानें तो बढ़ती कीमतों के चलते आभूषण निर्माताओं ने इलेक्ट्रोफोमिंग, पेपरवेट जैसी नई तकनीकें अपनाई हैं। इससे लाइटवेट ज्वेलरी आम आदमी के बजट में आ जाती है। इस बार दीपावली पर लाइटवेट नेकलेस और चूड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं।
दीपावली के लिए आए आकर्षक आफर
नैनीताल रोड स्थित राजवंश ज्वैलर्स तीन लाख की डायमंड की खरीद पर एक ग्राम सोने का सिक्का दे रहा है। इसी तरह गोल्ड के मेकिंग चार्ज में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है और 50 हजार की न्यूनतम खरीद पर उपहार दिए जा रहे हैं। ठीक इसी तरह तनिष्क के शोरूम में प्रति ग्राम 301 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट
इस वर्ष 29 जनवरी को सोने की कीमत आल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से सोना 53 हजार रुपये से ज्यादा घटकर अब 1.39 लाख पर पहुंच गया है। इसी तरह 29 जनवरी को चांदी की कीमत 3.86 लाख रुपये प्रति किलो थी। इसके दाम में भी दो लाख से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है।
सोने का भाव (प्रति दस ग्राम)
- 22 कैरेट: 1,28,000 रुपये
- 24 कैरेट: 1,39,640 रुपये
यह भी पढ़ें- देहरादून के 6814 स्ट्रीट वेंडर्स हुए आत्मनिर्भर, पीएम स्वनिधि योजना से संवरा कारोबार
कारोबारियों से बातचीत
पिछले वर्ष के मुकाबले इस फेस्टिव सीजन लगभग 40 प्रतिशत ज्यादा कारोबार होने का अनुमान है। डायमंड की भी अच्छी डिमांड आ रही है। हमारे पास 1.80 लाख से डायमंड सेट मौजूद हैं। - राजेश अग्रवाल, राजवंश ज्वैलर्स
पिछले त्योहारी महीने लगभग 27 करोड़ का लक्ष्य है, जबकि इस बार करीब 33 करोड़ की बिक्री का अनुमान है। इसके अलावा दीपावली के लिए आए अध्यांतरा कलेक्शन की भी अच्छी डिमांड है। - हिमांशु पंत, स्टोर मैनेजर, तनिष्क
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।