विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के 6814 स्ट्रीट वेंडर्स हुए आत्मनिर्भर, पीएम स्वनिधि योजना से संवरा कारोबार

Published: Wed, 04 Nov 2026 08:00 AM (IST)

देहरादून नगर निगम ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें महापौर सौरभ थपलियाल ने फेरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. देहरादून नगर निगम ने स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया।

  2. 6814 फेरी कारोबारियों को 11.63 करोड़ रुपये का लाभ मिला।

  3. महापौर ने योजना का लाभ उठाने की अपील की।

जागरण संवाददाता, देहरादून। रेहड़ी-पटरी लगाकर आजीविका चलाने वाले छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए नगर निगम ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया। मंगलवार को महापौर सौरभ थपलियाल ने महोत्सव का शुभारंभ करते हुए फेरी व्यवसायियों से केंद्र सरकार की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में योजना की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए सिटी मिशन मैनेजर विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि नगर निगम देहरादून क्षेत्र में अब तक विभिन्न बैंकों के माध्यम से 6814 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। इसके तहत करीब 11.63 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने योजना के प्रथम चरण और पुनर्गठित पीएम स्वनिधि योजना की प्रक्रिया एवं प्रावधानों की भी जानकारी दी। महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे कारोबारियों को आर्थिक संबल देने के साथ उनके स्वरोजगार को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

योजना का लाभ प्रत्येक पात्र फेरी व्यवसायी तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए। महोत्सव में योजना से लाभान्वित कामेश्वर ठाकुर और हंसी परिहार ने अपने अनुभव साझा किए और अन्य कारोबारियों को भी योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले देहरादून में पटाखा कारोबारियों पर जीएसटी का छापा, 92 लाख रुपये कराए जमा

इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त विजय प्रताप चौहान, लीड बैंक अधिकारी संजय भाटिया, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, नगर फेरी समिति के सदस्य और स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- देहरादून में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, एक से दूसरे अस्पताल भटकती रही मासूम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।