विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली से पहले देहरादून में पटाखा कारोबारियों पर जीएसटी का छापा, 92 लाख रुपये कराए जमा

Published: Wed, 04 Nov 2026 07:52 AM (IST)

दीपावली से पहले देहरादून में पटाखा कारोबारियों पर राज्य कर विभाग ने शिकंजा कसा है। जांच के दौरान छह फर्मों ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. राज्य कर विभाग ने पटाखा कारोबारियों पर की कार्रवाई।

  2. दीपावली से पहले कर चोरी रोकने का अभियान।

  3. देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर में ₹92 लाख जमा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। दीपावली के मद्देनजर दून के पटाखा विक्रेताओं ने स्टाक भर दिया है। त्योहार के धूम-धड़ाके में मोटा मुनाफा कूटने के लिए गोदामों में भरे गए स्टाक को छिपाया जा रहा है। हालांकि, त्योहारी सीजन में बढ़ती बिक्री के बीच कर चोरी की आशंका को देखते हुए राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) ने पटाखा कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

आयुक्त कर उत्तराखंड प्रतीक जैन के निर्देश पर विभाग की अलग-अलग टीमों ने देहरादून, ऋषिकेश और विकासनगर में पटाखा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर जांच एवं सर्वे की कार्रवाई की। इस दौरान छह फर्मों से 92 लाख रुपये जमा कराए गए। आयुक्त कर के निर्देश पर राज्य कर देहरादून के संयुक्त आयुक्त अजय कुमार ने अलग-अलग टीमों का गठन किया था।

इन टीमों ने पटाखा कारोबार से जुड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर खरीद-बिक्री, स्टॉक और अन्य व्यावसायिक दस्तावेजों का सत्यापन किया। जांच में कारोबार से संबंधित अभिलेखों का मिलान किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल छह फर्मों से 92 लाख रुपये जमा कराए गए।

खरीद-बिक्री और स्टॉक के दस्तावेज खंगाले

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, त्योहारी सीजन में पटाखों की बिक्री का कारोबार बढ़ जाता है। ऐसे में खरीद-बिक्री और स्टॉक का सही ब्योरा दर्ज होना जरूरी है। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया, ताकि पटाखों की बिक्री से मिलने वाले कर राजस्व का संरक्षण किया जा सके। विभाग की टीमें कारोबारियों के अभिलेखों का सत्यापन कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा चार्जिग स्टेशन पर बिजली चोरी: कटिया केबल डालकर चार्ज हो रहे थे रिक्शा, आगरा विजिलेंस टीम की रेड से मची भगदड़

यह भी पढ़ें- जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं... चार्ज लेते ही एक्शन में आई छाता एसडीएम साक्षी शर्मा, दिए सख्त निर्देश

टीम में ये रहे मौजूद

कार्रवाई उप आयुक्त सुरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक आयुक्त टीका राम चन्याल, कृष्ण कुमार, चंचल सिंह चौहान और अलीशा बिष्ट शामिल रहे। इसके अलावा राज्य कर अधिकारी कंचन थापा, यतीश सेमवाल, रामलाल जोशी, भूपेंद्र जंगपांगी, वीरेंद्र सिंह रावत और अनुज जैन सहित अन्य अधिकारी भी कार्रवाई में शामिल रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।