विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ई-रिक्शा चार्जिग स्टेशन पर बिजली चोरी: कटिया केबल डालकर चार्ज हो रहे थे रिक्शा, आगरा विजिलेंस टीम की रेड से मची भगदड़

Published: Wed, 04 Nov 2026 07:47 AM (IST)

फिरोजाबाद में एक ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर 31 किलोवॉट बिजली चोरी का मामला सामने आया है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ...और पढ़ें

ईरिक्शा का फाइल फोटो।

ईरिक्शा का फाइल फोटो।

HighLights

  1. फिरोजाबाद में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर बिजली चोरी का खुलासा

  2. 31 किलोवॉट बिजली चोरी करते संचालक रंगे हाथ पकड़ा गया

  3. डीवीवीएनएल विजिलेंस टीम ने कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज कराई

जागरण संवाददाता, आगरा। फिरोजाबाद में 31 किलोवॉट बिजली चोरी कर ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चलाने का मामला सामने आया है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) की विजिलेंस टीम ने कार्रवाई कर स्टेशन संचालक को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। बिजली चोरी के आरोप में थाना एंटी थेफ्ट फिरोजाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गली नंबर एक, सर्कुलर रोड, शीतला खां, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद निवासी हाजी मजर हुसैन ने चार किलोवॉट का कमर्शियल कनेक्शन लिया था। आरोप है कि वह मीटर को बाईपास कर पास से गुजर रही एलटी लाइन में कटिया केबल डालकर ई-रिक्शा चार्ज करता था।

चार किलोवाट का कनेक्शन, जबकि 31 किलोवाट बिजली की हो रही थी चोरी

विजिलेंस टीम को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद उसने योजना बनाकर चार्जिंग स्टेशन पर कार्रवाई की और मौके पर बिजली चोरी पकड़ी। बताया गया कि वह लंबे समय से बिजली चोरी कर रहा था। टीम के पहुंचने पर उसने कटिया केबल हटाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई। कार्रवाई के बाद आसपास के उपभोक्ता सतर्क हो गए। 

एलटी लाइन से कटिया केबल डालकर की जा रही थी बिजली चोरी

टीम में विजिलेंस प्रभारी निरीक्षक यतेंद्र सिंह, अवर अभियंता विवेक नारायण सिंह, मुख्य आरक्षी देव प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी दीपक कुमार, आरक्षी गजेंद्र सिंह और अवर अभियंता रेड्स क्यामुद्दीन शामिल थे।

यह भी पढ़ें- 959 यात्रियों के भार के साथ 80/km की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, आगरा मेट्रो का सफल परीक्षण

यह भी पढ़ें- व्हाइटनिंग एजेंट और सोडियम हाइड्रो सल्फेट से बना रहे थे नकली पनीर, मथुरा FSDA ने छापामार कर पकड़ी फैक्ट्री

हाई लाइन लास और राजस्व वसूली को लेकर अभियान चल रहा है। इसी क्रम में फिरोजाबाद में बड़ी बिजली चोरी की सूचना पर टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उपभोक्ता के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

-

अल्का धरमराज सिंह, एसपी विजिलेंस, डीवीवीएनएल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।