विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

959 यात्रियों के भार के साथ 80/km की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, आगरा मेट्रो का सफल परीक्षण

Published: Wed, 04 Nov 2026 07:38 AM (IST)

यूपीएमआरसी ने आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर पर प्री-आरडीएसओ आसिलेशन टेस्टिंग पूरी की। मेट्रो ट्रेन को 959 यात्रियों के बराबर ...और पढ़ें

आगरा मेट्रो। फाइल

आगरा मेट्रो। फाइल

HighLights

  1. यूपीएमआरसी ने आगरा मेट्रो का आसिलेशन टेस्ट पूरा किया।

  2. 959 यात्रियों के बराबर भार पर 80 किमी/घंटा गति से परीक्षण।

  3. आगरा कैंट-कालिंदी विहार कॉरिडोर पर सफल रहा ट्रायल।

जागरण संवाददाता, आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरशन (यूपीएमआरसी) ने बुधवार को दूसरे कॉरिडाेर पर प्री-आरडीएसओ आसिलेशन टेस्टिंग पूरी की। इस दौरान मेट्रो ट्रेन को 959 यात्रियों के बराबर भार के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर परखा गया। परीक्षण डिपो के एंट्री रैंप से सदर बाजार मेट्रो स्टेशन के बीच किया गया।

परीक्षण के दौरान ट्रेन में सैंड बैग यानी रेत से भरे बोरों को रखा गया। इनके माध्यम से ट्रेन में वास्तविक यात्रियों के वजन जैसी स्थिति तैयार की गई। ट्रेन में करीब 60 से 80 टन तक भार रखा गया। इसके बाद 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति पर ट्रेन का संचालन किया गया।

agra metro passen

भार लेकर दौड़ी ट्रेन। 

परीक्षण का ट्रायल सफल रहा

इस परीक्षण का उद्देश्य यात्रियों के भार के साथ मेट्रो ट्रेन की स्थिरता, प्रदर्शन और तकनीकी स्थिति को परखना था। साथ ही यह भी देखा गया कि ट्रेन के चलने के दौरान ट्रैक और सिविल संरचना पर उसका क्या प्रभाव पड़ता है। यूपीएमआरसी के अनुसार परीक्षा का ट्रायल सफल रहा।

यहां बन रहा है दूसरा कॉरिडोर

आगरा मेट्रो का दूसरा कॉरिडाेर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जा रहा है। इस रूट पर आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा और कलेक्ट्रेट मेट्रो स्टेशनों का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं, एमजी रोड से कालिंदी विहार तक के शेष हिस्से में भी सिविल निर्माण जारी है। संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज क्रासिंग, कमला नगर, रामबाग जैसे प्रमुख क्षेत्रों को मेट्रो से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- आगरा मेट्रो: यमुना पुल के 7 पिलर बनकर तैयार, 200 करोड़ का मेट्रो पुल 4 महीने में होगा तैयार

यह भी पढ़ें- सदर बाजार तक पहुंची ट्रेन, मॉल रोड पर पहली बार दौड़ी आगरा मेट्रो; 3 KM का सफल ट्रायल रन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।