सदर बाजार तक पहुंची ट्रेन, मॉल रोड पर पहली बार दौड़ी आगरा मेट्रो; 3 KM का सफल ट्रायल रन
Agra Metro: आगरा मेट्रो ने द्वितीय कॉरिडोर के तहत डिपो से सदर बाजार मेट्रो स्टेशन तक 3 किलोमीटर का सफल ...और पढ़ें

Agra Metro: आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर पर तीन किलोमीटर लंबी डाउन लाइन का सफल ट्रायल रन।
HighLights
आगरा मेट्रो का सदर बाजार तक 3 KM ट्रायल रन सफल।
पहली बार मॉल रोड से गुजरी मेट्रो ट्रेन, लोगों में उत्साह।
द्वितीय कॉरिडोर निर्माण और संचालन में आई तेजी।
जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Metro: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने द्वितीय कॉरिडोर (आगरा कैंट से कालिंदी विहार) के तहत डिपो से सदर बाजार मेट्रो स्टेशन तक ट्रेन का ट्रायल रन पूरा कर लिया। पहली बार मेट्रो ट्रेन माल रोड से होकर गुजरी तो इसे देखने के लिए लोगों में भी उत्सुकता नजर आई।
तीन किलोमीटर लंबे डाउन लाइन खंड पर हुए इस परीक्षण के साथ ही दूसरे कारिडोर के निर्माण व संचालन की तैयारियों में तेजी आई है।
तीन किलोमीटर लंबी डाउन लाइन का सफल ट्रायल रन
ट्रायल रन फूल सैय्यद चौराहा स्थित आगरा मेट्रो डिपो की एंट्री लाइन से सदर बाजार मेट्रो स्टेशन तक किया गया। मेट्रो ट्रेन को डाउन लाइन पर चलाया गया और परीक्षण पूरा होने के बाद वापस डिपो लाया गया। अप लाइन पर ट्रैक बिछाने का काम भी अंतिम चरण में है। पिछले सप्ताह मेट्रो संचालन के लिए ऊर्जा उपलब्ध कराने वाली थर्ड रेल का काम भी पूरा कर लिया गया है।
कैंट से आगरा कॉलेज तक का भी निर्माण कार्य है तेज
मौके पर आगरा मेट्रो के परियोजना निदेशक अरविंद राय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कैंट से आगरा कॉलेज तक प्राथमिकता द्वितीय कॉरिडोर में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक के हिस्से को प्राथमिकता स्ट्रेच के रूप में चिह्नित किया गया है। इस कॉरिडोर के अन्य स्टेशनों का निर्माण भी किया जा रहा है। वहीं, एमजी रोड से कालिंदी विहार तक के शेष खंड में सिविल कार्य जारी है।
